Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें 9 अगस्त के ताजा रेट

वैश्विक मांग में आई जबरदस्त मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने से भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की चमक नए शिखर पर पहुंच गई है।

Date Updated Last Updated : 09 August 2026, 12:04 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: AI Generated

नई दिल्ली: वैश्विक मांग में आई जबरदस्त मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने से भारतीय सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की चमक नए शिखर पर पहुंच गई है। चालू सप्ताह के दौरान सोने और चांदी दोनों की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी दर्ज की गई है, जिससे बाजार में निवेशकों की गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। साप्ताहिक आधार पर 24 कैरेट सोने के भाव में 8,180 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि 22 कैरेट सोना भी 7,600 रुपये तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी के दामों में भी एक ही हफ्ते के भीतर 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल देखने को मिला है।

चांदी में भारी उछाल

सोने के नक्शेकदम पर चलते हुए चांदी ने भी इस हफ्ते निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। देश में 9 अगस्त को चांदी की कीमत बढ़कर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जा पहुंची है। 
इससे पहले शनिवार, 8 अगस्त को इंदौर के पारंपरिक सर्राफा बाजार में लिवाली काफी मजबूत रही, जहां सोना औसतन 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,29,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिकी।

वैश्विक बाजार का रुख

भारतीय सर्राफा बाजार में आ रही इस तेजी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां हैं। वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड यानी हाजिर सोना 4,336.02 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि स्पॉट सिल्वर की कीमत 63.29 डॉलर प्रति औंस बनी हुई है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और केंद्रीय बैंकों की नीतियों के चलते आने वाले दिनों में भी धातुओं में उतार-चढ़ाव के साथ तेजी का रुख बना रह सकता है।

दिल्ली से मुंबई तक सोने की कीमतें 

देश के प्रमुख महानगरों में रविवार, 9 अगस्त की सुबह सोने की कीमतों में भारी बढ़त दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, वहीं 22 कैरेट का भाव 1,39,850 रुपये दर्ज किया गया। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये तथा 22 कैरेट 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा पुणे और बेंगलुरु में भी यही दरें प्रभावी हैं। दक्षिण भारत के प्रमुख व्यापारिक केंद्र चेन्नई में 24 कैरेट का भाव 1,51,640 रुपये और 22 कैरेट का दाम 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,52,450 रुपये, 22 कैरेट 1,39,750 रुपये और 18 कैरेट 1,14,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ।

सम्बंधित खबर