नई दिल्ली: रविवार, 9 अगस्त को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधनों के दाम पुराने स्तर पर ही बने हुए हैं. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत शुक्रवार की तेजी के बाद करीब 83 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. अब बाजार की नजर ईरान और ओमान के बीच होने वाली संभावित डील पर टिकी है. कच्चे तेल की कीमतों पर इस समय होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति का सीधा असर पड़ रहा है. जब तक इस समुद्री रास्ते पर हालात पूरी तरह सामान्य नहीं होते, तब तक तेल की कीमतों पर दबाव बने रहने की संभावना है. इसके साथ ही वैश्विक तेल आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को ईरान-ओमान बातचीत को लेकर एक अमेरिकी अधिकारी ने संकेत दिया कि हालात जल्द सामान्य हो सकते हैं. दोनों देशों के बीच समझौते की उम्मीद जताई गई है. दरअसल, पिछले करीब पांच महीनों से जारी युद्ध और तनाव का असर तेल के निर्यात पर पड़ा है. ऐसे में किसी समझौते से समुद्री रास्तों और तेल आपूर्ति की स्थिति में सुधार आने की उम्मीद की जा रही है.
आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 111.21 रुपये, कोलकाता में 113.50 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये, नोएडा में 101.89 रुपये और बेंगलुरू में 110.93 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. भुवनेश्वर में पेट्रोल की कीमत 108.85 रुपये प्रति लीटर, चंडीगढ़ में 101.54 रुपये, हैदराबाद में 115.69 रुपये और लखनऊ में 103.06 रुपये है. वहीं, पटना में पेट्रोल 114.36 रुपये, जयपुर में 112.69 रुपये और तिरुअनंतपुरम् में 114.80 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 97.83 रुपये, कोलकाता में 99.82 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये है. गुरुग्राम में डीजल 95.64 रुपये, नोएडा में 95.37 रुपये और बेंगलुरू में 98.80 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा भुवनेश्वर में डीजल 100.56 रुपये प्रति लीटर, चंडीगढ़ में 89.47 रुपये, हैदराबाद में 103.82 रुपये और लखनऊ में 96.43 रुपये है. पटना में डीजल 100.31 रुपये, जयपुर में 97.78 रुपये और तिरुअनंतपुरम् में 103.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बढ़ोतरी 25 मई को हुई थी. इससे पहले 15 से 25 मई के बीच तेल कंपनियों ने चार बार दाम बढ़ाए थे. इन बढ़ोतरी के बाद दोनों ईंधनों की कीमत में कुल 7.5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ था. 2022 के बाद यह पहली बार था जब तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे. हालांकि, कई दूसरे देशों की तुलना में भारत में ईंधन की कीमतें अभी भी कम बताई जा रही हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमत एक समय 110 डॉलर प्रति बैरल के पार भी पहुंच गई थी. अब होर्मुज स्ट्रेट और क्षेत्रीय तनाव का असर एक बार फिर तेल बाजार पर दिखाई दे रहा है.