कल होगा माँ दुर्गा का आगमन! चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से, 27 मार्च को रामनवमी, यहां देखें पूरा कैलेंडर

चैत्र नवरात्रि कल से शुरु होने वाला है. 19 मार्च से सभी घरों में नवदुर्गा विराजमान होंगी. इस साल घटस्थापना का शुभ समय सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक माना जा रहा है.

Date Updated Last Updated : 18 March 2026, 04:02 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में विशेष आस्था और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है. यह सिर्फ नौ दिनों की पूजा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक ऊर्जा, नई शुरुआत और देवी शक्ति के उत्सव का समय होता है. देशभर में भक्त पूरे उत्साह के साथ इस समय माता दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं. 

चैत्र नवरात्रि को भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का समापन राम नवमी के दिन होता है. इतना ही नहीं इस नवरात्रि से हिंदू नववर्ष, यानी विक्रम संवत 2083 की शुरुआत भी होती है. नौ दिनों तक श्रद्धालु व्रत रखते हैं और प्रतिदिन अलग-अलग रंगों के वस्त्र पहनकर माता के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं. तो आईए जानते हैं चैत्र नवरात्रि कब से शुरु हो रही है- 

कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि 2026

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से होगी. ये त्योहार हिंदी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है, जो हर साल मार्च-अप्रैल के बीच पड़ता है.

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है. नवरात्रि में इसका विशेष महत्व होता है. इस साल घटस्थापना का शुभ समय सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक माना जा रहा है. इस इस समय में स्थापना नहीं हो पाती, तो दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे के बीच आप स्थापना कर सकते हैं. 

पूजा और परंपराएं

इन नौ दिनों में भक्त माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखकर उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं. शारदीय नवरात्रि की तरह ही इस नवरात्रि में भी वही परंपराएं निभाई जाती हैं. 

जानें कब है रामनवमी

चैत्र नवरात्रि का समापन 27 मार्च, शुक्रवार को होगा. इसी दिन राम नवमी भी मनाई जाएगी, जो नवरात्रि का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है. इस दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान राम के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है.

चैत्र नवरात्रि 2026 कैलेंडर

नवरात्रि दिन तारीख दिन तिथि
दिन 1 19 मार्च, 2026 गुरुवार प्रतिपदा
दिन 2 20 मार्च , 2026 शुक्रवार द्वितीय
तीसरा दिन 21 मार्च, 2026 शनिवार तृतीया
चौथा दिन 22 मार्च, 2026 रविवार चतुर्थी
दिन 5 23 मार्च, 2026 सोमवार पंचमी
दिन 6 24 मार्च, 2026 मंगलवार षष्ठी
दिन 7 25 मार्च, 2026 बुधवार सप्तमी
दिन 8 26 मार्च, 2026 गुरुवार अष्टमी
दिन 9 27 मार्च, 2026 शुक्रवार नवमी

सम्बंधित खबर