कोड वर्ड में होती थी बातचीत, पत्नी पर लगे 'रशियन स्पाई' के आरोप से पति के उड़े होश

रूसी पत्नी के साथ रहने वाले भारतीय कंटेंट क्रिएटर उद्देश्य का 16 सेकंड का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा ह. रील में बिना कुछ बोले सिर्फ उनके एक्सप्रेशंस और पत्नी की फोन कॉल पर उनका रिएक्शन लोगों को खूब हंसा रहा है.

Date Updated Last Updated : 05 August 2026, 05:30 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Instagram/ @borschtandbiryani

नई दिल्ली: रूस की रहने वाली पत्नी के साथ शादीशुदा जिंदगी जी रहे भारतीय कंटेंट क्रिएटर उद्देश्य (Uddeshya) का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने बिना कुछ बोले सिर्फ अपने हाव-भाव के जरिए ऐसा मजाक पेश किया कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. लेकिन क्या  है वीडियो में ऐसा खास चलिए जानते है. 

वीडियो में क्या खास 

उद्देश्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @borschtandbiryani पर 16 सेकंड की एक रील शेयर की है. वीडियो में वह बेड पर लेटे हुए नजर आते हैं, जबकि उनकी पत्नी केसेनिया (Kseniia) फोन पर किसी से बात कर रही होती हैं. बैकग्राउंड में 1978 का पॉपुलर यूरो-डिस्को गीत 'Rasputin' सुनाई देता है. हालांकि वीडियो में उद्देश्य एक शब्द भी नहीं बोलते, लेकिन उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस पूरी कहानी बयां कर देते हैं.

क्या पत्नी जाजूस तो नहीं 

रील में दिए गए टेक्स्ट के मुताबिक, उद्देश्य बताते हैं कि कई लोग उनसे मजाक में कहते हैं कि उनकी रूसी पत्नी कहीं जासूस तो नहीं है. वह इस बात पर कभी यकीन नहीं करते, लेकिन एक दिन उनकी पत्नी ने फोन पर मजाक-मजाक में 'KGB' शब्द बोल दिया। इसके बाद उन्हें कुछ पल के लिए सच में डर लगने लगा. वीडियो में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में लिखा कि क्या उन्हें अपनी पत्नी को बताना चाहिए कि वह वास्तव में घबरा गए थे. 

बता दें कि KGB सोवियत संघ (USSR) की पूर्व खुफिया और सुरक्षा एजेंसी थी, जो 1954 से 1991 तक एक्टिव रही। उस समय यह सोवियत संघ के विभिन्न गणराज्यों की सुरक्षा और खुफिया गतिविधियों की जिम्मेदारी संभालती थी. 

यूजर्स बोलें: भाग भाई भाग

वीडियो के कैप्शन में उद्देश्य ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "She might just be one!!!. इस रील को अब तक 72 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है. साथ ही इसे 1,590 से ज्यादा लाइक्स और कई मजेदार प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं. कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने जमकर मजे लिए. एक यूजर ने लिखा, "भाग भाई भाग... अपनी जान बचाओ, और घर की खिड़कियां भी चेक कर लेना." वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "रूसी जासूस तो भारत की मोहल्ले वाली आंटियों से ट्रेनिंग लेने आई है." एक अन्य यूजर ने उद्देश्य के एक्सप्रेशंस की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्हें देखकर वह अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

कैसे हुई दोनों की शादी 

दरअसल, उद्देश्य और केसेनिया ने अपनी शादी को कानूनी और पारंपरिक दोनों तरीकों से पूरा किया. सबसे पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की, ताकि केसेनिया का भारत आना कानूनी रूप से आसान हो सके. इसके बाद 2026 की शुरुआत में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उन्होंने पहले ईसाई रीति-रिवाज से और फिर पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह रचाया. 

सम्बंधित खबर