मोमोज की लत ने बना दिया चोर! यूपी में नाबालिग ने घर से चोरी किए लाखों के गहने, परिवार में मचा हड़कंप

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव के एक 14 वर्षीय नाबालिग ने अपने मोमोज खाने की लत के कारण घर में चोरी की. इसने अपनी इस लत के कारण घर के लाखों के गहने के मोमोज खा डाले.

Date Updated Last Updated : 02 February 2026, 11:08 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: AI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है. इस खबर ने सबको चौका दिया है.  यहां एक नाबालिग की छोटी-सी खाने की आदत धीरे-धीरे इतनी बड़ी लत में तबदील हो गई. लत इतनी बढ़ गई कि उसने अपने ही घर की तिजोरी खाली कर दी. मोमोज के शौक ने ऐसा मोड़ लिया कि परिवार को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा.

यह मामला देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है. पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय लड़का पास की गली में लगने वाले मोमोज के ठेले का नियमित ग्राहक था. समय के साथ उसकी आदत इतनी बढ़ गई कि जेब खर्च खत्म होने पर उसने कथित तौर पर घर में रखे सोने के गहनों को चोरी करना शुरू कर दिया.

मोमोज की लत ने चोरी करने पर किया मजबूर

बताया जा रहा है कि देवरिया जिसे का रहने वाला 14 वर्षीय नाबालिग लड़का मोमोज खाने की लत में चुपचाप घर से सोने के गहने निकालता और उन्हें रामपुर कस्बे में मोमोज बेचने वाले को खाने के बदले दे देता. जब भी उसके पास पैसे न हो उसने घर से गहने चुराने शुरु कर दिए. यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा और परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी.

गहनों के गायब होने से खुला राज

मामले का खुलासा तब हुआ, जब लड़के की चाची अपने मायके से गहने लेने पहुंचीं. अलमारी खोलने चाची को तब सदमा लग गया, जब उसे अलमारी में गहने नहीं मिले. वह अलमारी से गायब थे. तब घर में हड़कंप मच गया. परिवार ने आपस में पूछताछ की, जिसके बाद युवक पर शक गया और सच्चाई सामने आई.

परिवार में मचा हड़कंप

अपने ही बच्चे की इस हरकत से परिवार के सदस्य गहरे सदमे में आ गए। लाखों रुपये के गहने चोरी होने की बात सामने आते ही उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और सभी तथ्यों से मामले की तफतीश की जा रही है. 

सम्बंधित खबर