बरेली: सोशल मीडिया का क्रेज मौजूदा समय में बहुत ज्यादा है. आज के समय में सभी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनना चाहता है. इसके लिए लोग कुछ भी करने तो तैयार है. इस परफेक्ट रील बनाने की चाहते ने ही बरेली के एक की जान चली. शुक्रवार की शाम निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास हुआ यह हादसा न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि यह भी बताता है कि थोड़ी सी लापरवाही कैसे जिंदगी छीन सकती है. 22 साल के युवक की मौके से परिवार और इलाके में मातम पसर गया. सभी इस घटना से सदमे में हैं.
यह घटना बरेली के रिछोला किफायतुल्लाह गांव के रहने वाले मोहम्मद फैजान के साथ हुई. पेशे से नाई फैजान अपने दोस्त अनुज गंगवार के साथ शाम करीब 4:30 बजे फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर गया था. वहां वह सोशल मीडिया के लिए एक रील शूट करना चाहता था, लेकिन यह शौक उसके लिए आखिरी साबित हुआ.
घटना के समय वहां मौजूद लोगो के अनुसार, जब अनुज मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, उसी दौरान फैजान पुल के किनारे बनी ऊंची दीवार पर चढ़ गया और पोज देने लगा. अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे खेत में गिर पड़ा. गिरने के साथ ही उसी वक्त ऊपर रखा एक भारी कंक्रीट स्लैब भी उसके ऊपर आ गिरा.
अनुज की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूर दौड़कर वहां पहुंचे. स्लैब बेहद भारी था, जिसे हटाने के लिए अर्थ-मूविंग मशीन मंगानी पड़ी. मलबा हटाने में करीब आधा घंटा लग गया. जब तक फैजान को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
फैजान छह भाई-बहनों में पांचवे नंबर पर था. अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है. फैजान की परफेक्ट रील बनाने की मंशा ने उसकी जान ले ली. बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को भी देखा जा रहा है.