गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक घर में तब कोहराम मच गया जब एक साथ तीन बहनों ने आत्महत्या कर लिया. यह घटना बुधवार तड़के करीब 2.15 बजे घटी. गाजियाबाद में तीन बहनों ने अपने नौवीं मंजिल के अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने एक आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें लिखा था, 'सॉरी मम्मी-सॉरी पापा'. इस दौरान ही बेटियों के पिता ने हैरान करने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटियां ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदी थी. इस बात का पता घरवालों को पता नहीं था. आखिरकार गेम के टास्ट को पूरा करने के लिए तीनों ने ही अपनी जान दे दी.
बता दें गाजियाबाद में एक ही घर की तीन बेटियों ने एक ऑनलाइन गेम टास्ट को पूरा करने के चक्कर में अपनी जान दे दी. पाखी (12 साल), प्राची (14 साल), और विशिका (16 साल) ऑनलाइन गेमिंग की आदी थीं, और कथित तौर पर एक कोरियाई कार्य-आधारित खेल के प्रति जुनूनी थीं. आधी रात के सन्नाटे में, बहनें अपनी बालकनी में गईं, दरवाजा बंद किया और एक के बाद एक कूद गईं. आत्महत्या से पहले बेटियों ने अपने माता पिता के लिए एक संदेश छोड़ा था, जिसमें लिखा था 'सॉरी मम्मी-सॉरी पापा'.
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: Three minor sisters died after jumping off the 9th floor of their residential building in Ghaziabad. The incident occurred around 2 am last night under Tila Mod Police Limits in Loni area. The reason behind the incident is not yet known.… pic.twitter.com/sAQ8E8tv5J
— ANI (@ANI) February 4, 2026
तीनों बहने कोरियन खेल की इतनी बड़ी प्रेमी बन चुकी थीं कि वह उस गेम के कारण कुछ भी नहीं करती थी. यहां तक कि रिपोर्ट है कि उन्होंने स्कूल तक जाना छोड़ दिया था.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चियों के पिता ने एक नहीं बल्कि दो शादियां की थी. दोनो पत्नियां सगी बहनें थी. दोनो से उन्हें पांच बेटियां थी. मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बच्चे होने के कारण उसने अपनी साली से शादी रचा ली. दूसरी शादी से उन्हें तीन बेटियां थी इस दौरान उसकी पहली पत्नी को भी दो बेटियां हुई. तो आत्महत्या करने वाली तीन बेटियों में से दो दूसरी बीवी और एक पहली बीवी की बेटी थी.
घटना के बाद पुलिस इस बात की जानकारी इकठ्ठा करने में जुटी हुई है कि तीनों बहनें कब से गेम खेल रही थी. इस बात का पता लगाने के लिए वह दोस्तों, सहपाठियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. एक अधिकारी ने कहा, 'इस बात की जांच चल रही है कि उन्हें इस खेल से किसने परिचित कराया और इसमें उनकी कितनी गहरी संलिप्तता थी.'