'सफ़ाई कर्मचारियों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं', CM भगवंत मान ने दिए बरनाला DSP को सस्पेंड करने के आदेश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बरनाला सब-डिवीजन के डीएसपी सतवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Date Updated Last Updated : 24 July 2026, 10:55 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: AAP

चंडीगढ़: पंजाब के बरनाला में सफ़ाई कर्मचारियों के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद राज्य सरकार ने कड़ा प्रशासनिक रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बरनाला सब-डिवीजन के डीएसपी सतवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद हरमीत सिंह मीत हेयर ने शुक्रवार को इस फैसले की जानकारी देते हुए घटना पर गहरा दुख जताया.

घटना की कड़ी निंदा

24 जुलाई को जारी एक आधिकारिक बयान में सांसद मीत हेयर ने घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना संज्ञान में आते ही इस पूरे विषय पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ विस्तार से चर्चा की गई थी. मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ बिना किसी विलंब के निलंबन का आदेश जारी किया.

जवाबदेही और 'ज़ीरो टॉलरेंस' नीति

सांसद मीत हेयर ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि भगवंत मान प्रशासन किसी भी नागरिक के साथ होने वाले अन्याय या दुर्व्यवहार के प्रति 'ज़ीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम करता है. उन्होंने कहा कि सफ़ाई कर्मचारी समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके मान-सम्मान व अधिकारों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

जमीनी स्तर पर कार्रवाई

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल बयानों तक सीमित नही रहती बल्कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई करती है. इस प्रशासनिक कदम का उद्देश्य यह संदेश देना है कि पद या अधिकार का दुरुपयोग करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा.

सम्बंधित खबर

Recent News