इस साल नहीं होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, सामने आई बड़ी वजह 

पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं. सांसद प्रिया सरोज की शादी रिंकू से नवंबर में होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा.

Date Updated Last Updated : 24 June 2025, 03:26 PM IST
फॉलो करें:

Rinku Singh wedding: पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं. सांसद प्रिया सरोज की शादी रिंकू से नवंबर में होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा.

दोनों ने 8 जून को लखनऊ के एक लग्जरी होटल में सगाई की. इस दौरान कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं. जया बच्चन, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, अखिलेश यादव समेत कई बड़े वीवीआईपी मेहमान मौजूद थे. दोनों की शादी 18 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन अब यह शादी इस साल नहीं हो पाएगी.

अगले साल होगी दोनों की सगाई 

दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को ताज वाराणसी में होनी थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है. दोनों की सगाई आईपीएल 2025 से पहले हुई थी. रिंकू सिंह शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 13 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर रिटेन किया था.

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी की तारीख बदल दी गई है. इसके पीछे की वजह टीम के प्रति प्रतिबद्धता है. मिली जानकारी के मुताबिक रिंकू को टीम के साथ खेलने जाना है. जिसके बाद उनके परिवार में किसी ने बताया कि अब दोनों की शादी फरवरी 2026 में होगी.

सम्बंधित खबर