CSK की जागी उम्मीद, DC मैच से पहले चेन्नई में जल्द हो रही इस खिलाड़ी की वापसी! दिल्ली के खिलाफ होगा कमबैक?

रविवार की शाम चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद बावजूद सीएसके में फिलहाल खुशी की लहर है क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज जल्द ही वापसी वापसी कर सकते हैं. टीम के हेड कोच ने उम्मीद जताई है कि वह जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं. 

Date Updated Last Updated : 06 April 2026, 10:11 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@pratyush_no7)

बेंगलुरु: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार हार से जूझ रही है. लीग में टीम की शुरुआत काफी निराशाजनक रही है. टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों ही मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा रहा है. अगर टीम ने जल्द ही अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं किया तो टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो जाएगी.

अब टीम बस एक खुशखबरी का इंतजार कर रही है. सीएसके को अब अपने स्टार युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का इंतजार है, टीम के हेड कोच ने अब उन्हें लेकर एक शुभ संकेत दिए हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं. 

अगले मैच से वापसी कर सकते हैं ब्रेविस

रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा मिली करारी शिकस्त के बाद अब टीम को अपने युवा स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का इंतजार है. लीग की शुरुआत से पहले उनका चोटिल होना टीम के लिए सबसे बड़ा झटका था. लेकिन अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. 

जिसमें सीएसके-आरसीबी मैच के दौरान स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि डेवाल्ड ब्रेविस अगले मैच के लिए पूरी तरह फिट होंगे. अगले मैच से पहले हमारे पास पांच दिन का समय है. हमने सावधानी बरती है, और उम्मीद है कि अगले पांच दिन हमारी योजना के अनुसार ही गुजरेंगे और वह खेलने के लिए तैयार होंगे. यह एक बड़ा नुकसान है, लेकिन हम उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.'

DC से होगा अगला मुकाबला

आपकी जानकारी के लिए बता दें सीएसके को अब अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलना है. यह मुकाबला सीएसके के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच और इस मुकाबले के बीच मिले पांच दिनों के अंतराल को ब्रेविस की रिकवरी के लिए अहम माना जा रहा है. ब्रेविस की कमी टीम को काफी खल रही है.

पिछले सीजन का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में ब्रेविस ने सीएसके के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. उन्होंने सीमित मौकों में तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टीम के लिए भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में उभरे. इसी प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2026 सीजन के लिए रिटेन किया.

सम्बंधित खबर