यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में मौसम होगा कूल-कूल, तेज आंधी बढ़ा सकती है आपकी परेशानी

देश के कई राज्यों में आज से मौसम अपनी चाल बदलने  वाली है. IMD द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 3 से 9 अप्रैल तक दिल्ली, यूपी समेत 13 राज्यों में तूफान के साथ बारिश हो सकती है.

Date Updated Last Updated : 03 April 2026, 08:03 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Social Media

देश के कई राज्यों में आज से मौसम अपनी चाल बदलने  वाली है. IMD द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 3 से 9 अप्रैल तक दिल्ली, यूपी समेत 13 राज्यों में तूफान के साथ बारिश हो सकती है.  इस दौरान किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाएं फसल को खराब कर सकती है.

IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में यात्रा पर निकलने वाले लोगों को पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह  दी है.  मौसम विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन और नदियों में उफान का खतरा बना हुआ है. इतना ही नहीं 3 से 6 अप्रैल के दौरान तूफानी बारिश की भी संभावना है.

इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी भारत में 5 से 8 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से तेज भारी बारिश हो सकती है. खासतौर पर बिहार के विभिन्न जिलों में 5 से 8 अप्रैल तक सतर्क रहने की सलाह दी गई है. दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को 40-70 किमी/घंटा तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.

इस दौरान आईटीओ, लक्ष्मीनगर, आनंद विहार, लाजपत नगर, पटपड़गंज, अक्षरधाम, कालकाजी और इंडिया गेट समेत लगभग पूरे शहर में मौसम की स्थिति थोड़ी खराब रह सकती है. वहीं यूपी के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में मौसम का हाल खराब रहने वाला है. वहीं 5 से 8 अप्रैल के बीच पटना, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज समेत लगभग सभी प्रमुख जिलों में बारिश और आंधी का दौर रहेगा.

पश्चिमी-दक्षिणी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल जैसे क्षेत्रों में इस हफ्ते तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. साथ में हिमाचल प्रदेश का मनाली, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा जिला भी बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रभावित हो सकता है. हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी-दक्षिणी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है. इस समय किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

सम्बंधित खबर