मोदी सरकार ने देश को बनाया सुरक्षित, निजामाबाद में हल्दी बोर्ड का उद्घाटन; अमित शाह

रविवार को तेलंगाना के निजामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के मुख्यालय का अमित शाह ने उद्घाटन किया. एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दी बोर्ड स्थापित करने का वादा किया था, जो आज साकार हो गया.

Date Updated Last Updated : 29 June 2025, 07:25 PM IST
फॉलो करें:

Amit Shah: रविवार को तेलंगाना के निजामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के मुख्यालय का अमित शाह ने उद्घाटन किया. एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दी बोर्ड स्थापित करने का वादा किया था, जो आज साकार हो गया.

शाह ने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी के वादे हमेशा पूरे होते हैं. इस बोर्ड के माध्यम से निजामाबाद की हल्दी वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाएगी, जिससे स्थानीय किसानों को लाभ होगा.

हल्दी निर्यात का लक्ष्य

अमित शाह ने बताया कि सरकार ने हल्दी निर्यात को एक अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. निजामाबाद को हल्दी व्यापार का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक हल्दी को विश्व के अनेक देशों तक पहुंचाने के लिए पैकेजिंग और मार्केटिंग की उन्नत व्यवस्था की जाएगी. इससे न केवल हल्दी के दाम स्थिर रहेंगे, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होगी.

मोदी सरकार ने मजबूत की देश की सुरक्षा

अमित शाह ने सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस शासन में आतंकी हमले आम थे. पाकिस्तान से आए आतंकवादी हमला कर बिना किसी जवाबदेही के भाग जाते थे. लेकिन, 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया.

उड़ी, पुलवामा और पहलगाम हमलों का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया गया. शाह ने कहा, “हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया.” 

नक्सलवाद के खिलाफ कड़ा रुख

शाह ने माओवादियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट किया कि हथियारबंद लोगों से बातचीत की नीति नहीं है. सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का संकल्प लिया है.

सम्बंधित खबर

Recent News