UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां गाने पर नाचते समय 20 वर्षीय एक युवक बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, शख्स की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, इस मामले के बारे में रसड़ा क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि सोमवार रात उभांव क्षेत्र के उभांव मोड़ के पास दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकल रहा था। इसमें नाचते समय एक हिमांशु कन्नौजिया नामक शख्स ने अपना नियंत्रण खो दिया और वहा गिर गए। इस घटना के बाद उनको उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। अभी तक की जांच के अनुसार, ये मौत दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। इस मामले में पुलिस और डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मौत के बाद शख्स के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।