लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कंटेनर से टकराई बस में लगी आग, ड्राइवर की मौत, 24 यात्री झुलसे

गुरुवार देर रात लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. कानपुर से गुड़गांव जा रही एक बस अचानक कंटेनर से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई. इस दर्दनाक हादसे में बस ड्राइवर शंभू की जिंदा जलकर मौत हो गई.

Date Updated Last Updated : 22 May 2026, 09:32 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @kevinpa98778809 screengrab

उत्तर प्रदेश:  लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी. मटसेना थाना क्षेत्र के 46 किलोमीटर माइल स्टोन के पास कानपुर से गुरुग्राम जा रही एक तेज रफ्तार बस आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई और देखते ही देखते उसमें आग लग गई.

रात के सन्नाटे में अचानक उठीं आग की लपटों और यात्रियों की चीख-पुकार से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक हादसा कई जिंदगियों को झुलसा चुका था.

कैसे हुआ हादसा?

हादसे में बस  ड्राइवर शंभू स्टियरिंग में फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया. हादसे के दौरान बस में कुल 30 यात्री सवार थे. दुर्घटना में करीब दो दर्जन यात्री झुलस गए, जिनमें से एक दर्जन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

फिरोजाबाद: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, चालक जिंदा जला, दो दर्जन सवारियां झुलसीं... pic.twitter.com/wXUcQ9ulcU

— Jeet Govind Sarkar (@Jeetsarkar_) May 22, 2026

पांच दमकल गाड़ियों ने बुझाई आग

भीषण आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को मौके पर लगाया गया. दमकल कर्मियों ने लंबे समय तक राहत और बचाव अभियान चलाकर आग पर काबू पाया. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी और सीएफओ सत्येंद्र पांडे मौके पर पहुंचे. पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि रात के अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण बस चालक कंटेनर को समय रहते नहीं देख सका. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

सम्बंधित खबर