दिल वाली फोटो... राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ शेयर की AI फोटो

प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक एआई जनरेटेड फोटो शेयर की। जानें इस फोटो के बारे में…

Date Updated Last Updated : 19 February 2026, 08:48 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

नई दिल्ली: फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जो एआई से बनी थी. इसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखाई दे रहे हैं. इसमें मैक्रों और पीएम मोदी साथ में दिख रहे हैं और दोनों के आगे दोनों देशों के नेशनल फ्लैग के साथ दो कॉफी मग रखे हैं. इसका कैप्शन है, जब फ्रेंड्स कनेक्ट होते हैं…

मैक्रों ने X पर इमेज पोस्ट की और कैप्शन लिखा: "जब दोस्त जुड़ते हैं, तो इनोवेशन होता है. AI इम्पैक्ट समिट के लिए तैयार." इमेज में यह भी क्लियर किया गया है कि हां, यह एआई है. यह समिट की टेक्नोलॉजिकल थीम को दिखाती है.

क्या है फोटो में:

AI से बने विजुअल में दोनों लीडर स्क्रीन और कंप्यूटर के बैकग्राउंड में अपने हाथों से दिल बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके सामने टेबल पर फ्रांस और इंडिया के नेशनल फ्लैग वाले दो सफेद मग रखे हैं. इस फोटो में दोनों देशों के बीच बाइलेटरल रिश्तों की गहराई दिख रही है. मैक्रों के इस पोस्ट ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया. कई यूजर्स ने इस इनोवेटिव फोटो की तारिफ की तो कई लोगों ने इंडिया-फ्रांस रिश्तों के बारे में बात की. 

When friends connect, innovation follows. Ready for The AI Impact Summit! pic.twitter.com/oh4700pQ09

— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) February 18, 2026

मैक्रों द्वारा किया गया पोस्ट और उसका मैसेज एआई में फ्रांस-भारत पार्टनरशिप को मजबूत करने पर जोर देता है. इसमें सोरबोन यूनिवर्सिटी और पेरिस ब्रेन इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर AIIMS में हेल्थ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए नए इंडो-फ्रेंच सेंटर जैसे इनिशिएटिव शामिल हैं.

पीएम मोदी और प्रेसिडेंट मैक्रों ने मिलकर होस्ट किया समिट:

बता दें कि यह यह समिट पीएम मोदी और प्रेसिडेंट मैक्रों ने मिलकर होस्ट किया है. यह पेरिस में 2025 AI एक्शन समिट समेत पिछले इंटरनेशनल प्रयासों पर जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फ्यूचर पर चर्चा की जा सके. 

जानें इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के बारे में: 

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 16 फरवरी से शुरू हुआ था और यह 20 फरवरी तक जारी रहेगा. यह समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है. इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 की थीम है- "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय"—सबका भला, सबकी खुशी. इस समिट का मकसद भारत को AI के फील्ड में लीडर बनाना है.

सम्बंधित खबर