बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, आज सोमवार को कैसा रहेगा देश का मौसम

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप कुछ कम हो गया है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर से चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, 16 से 18 फरवरी के बीच उत्तर भारत के सात राज्यों में बारिश हो सकती है.

Date Updated Last Updated : 16 February 2026, 10:10 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप कुछ कम हो गया है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर से चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, 16 से 18 फरवरी के बीच उत्तर भारत के सात राज्यों में बारिश हो सकती है. इससे ठंड एक बार फिर से लौटकर आ सकती है. इस दौरान तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं, कुछ जगहों पर बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि करीब 34 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे आगरा, लखनऊ, गोरखपुर और झांसी में कोहरा घना रह सकता है. हरियाणा के गुरुग्राम, रोहतक और करनाल में भी यही स्थिति रहेगी. पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला सहित कई शहरों में सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जैसे क्षेत्रों में भी कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम:

नई दिल्ली में 16 फरवरी को आसमान साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना यहां नहीं है, लेकिन सुबह हल्की ठंड रहेगी. इसके साथ ही हवा की क्वालिटी में भी सुधार हो सकता है. 

कुछ ऐसा रहेगा उत्तर प्रदेश का हाल:

आज यूपी में हल्की ठंड महसूस होगी. 17 और 18 फरवरी को मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तेज हवा और बिजली गिरने का भी संभावना है.

कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी की उम्मीद:

IMD के अनुसार, 17 से 19 फरवरी के दौरान पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. इसमें जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान शामिल हैं. इस दौरान कहीं पर बारिश तो कहीं पर बर्फबारी होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बात करें तो यहां 17 और 18 फरवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद है.

अगले तीन दिनों का संभावित मौसम

  • जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में 16-17 फरवरी को बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

  • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 17-18 फरवरी को अच्छी बारिश की संभावना है.

  • पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कुछ इलाकों में 17-18 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है.

  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

  • मध्य प्रदेश में 18-19 फरवरी को हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है.

सम्बंधित खबर