नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें एपिसोड के जरिए देश के लोगों से बात करेंगे. यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे से अखिल भारतीय रेडियो, दूरदर्शन और केंद्र सरकार के विभिन्न डिजिटल चैनलों पर एक साथ प्रसारित होगा.
देश और दुनिया में फैले लोग इस बार भी प्रधानमंत्री के संबोधन से कई नए और प्रेरणादायी विषयों के जानने की उत्सुकता है. पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनकर शिक्षा के क्षेत्र को समृद्ध कर रही है.
पिछले एपिसोड में किस विषय पर हुई थी चर्चा
आधुनिक तकनीक हमारे अतीत को वर्तमान से जोड़ रही है. पिछले एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास और आधुनिक विज्ञान के बीच के संबंध पर विशेष चर्चा की थी. उन्होंने बताया कि कैसे तकनीक हमारे अतीत को वर्तमान से जोड़ने में मदद कर रही है.
'अभिलेख पटल'
उन्होंने 'भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार' के समर्पित 'अभिलेख पटल' पोर्टल की भूमिका की सराहना की और बताया कि इसके जरिए डिजिटल डेटाबेस तैयार किया गया है. इससे भारत के गौरवशाली इतिहास से जुड़े दो करोड़ से अधिक बहुमूल्य दस्तावेजों तक लोगों की पहुंच आसान हो गई है. पीएम मोदी ने कहा कि तकनीक हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनकर शिक्षा के क्षेत्र को समृद्ध कर रही है.
पिछली तीन 'मन की बात' में क्या हुआ था?
133वां एपिसोड: पीएम मोदी ने देश में चल रहे जनगणना अभियान का उल्लेख किया था. उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरी तरह आधुनिक होगा और नागरिकों का अनुभव पहले से बिल्कुल अलग और सुगम होने वाला है.
इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव का जिक्र
132वां एपिसोड: प्रधानमंत्री ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव का जिक्र किया था. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल और कच्चे तेल का संकट गहराया है लेकिन भारत अपनी सूझबूझ और मजबूत नीतियों से इस चुनौती का मुकाबला कर रहा है.
'ग्लोबल एआई इम्पेक्ट समिट'
131वां एपिसोड: पीएम मोदी ने दिल्ली में आयोजित 'ग्लोबल एआई इम्पेक्ट समिट' पर बात की थी. उन्होंने कहा कि इस मंच पर दुनिया के बड़े लीडर्स और इनोवेटर्स जुटे. उन्होंने गर्व जताया कि भारत AI की मदद से अपने प्राचीन ग्रंथों को सुरक्षित कर रहा है, जिससे युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर एक नया उत्साह पैदा हुआ है.