कौन है नासिर बेस्ट? व्हाइट हाउस फायरिंग करने वाला युवक खुद को समझता था यीशु

व्हाइट हाउस के बाहर सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट पर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान नासिर बेस्ट के रूप में हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मानसिक रूप से परेशान था और खुद को यीशु मसीह का अवतार मानता था. फिलहाल जांच एजेंसियां हमले के पीछे की असली वजह तलाश रही हैं.

Date Updated Last Updated : 24 May 2026, 09:06 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Social Media

नई दिल्ली: अमेरिका के व्हाइट हाउस के बाहर स्थित सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर मानसिक रूप से परेशान था और पहले भी कई बार व्हाइट हाउस परिसर के आसपास संदिग्ध हालत में देखा गया था.

रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी खुद को आधुनिक दौर में भगवान यीशु मसीह का अवतार मानता था. जांच एजेंसियों को शक है कि उसकी मानसिक स्थिति ही इस हमले की बड़ी वजह हो सकती है. हालांकि, अधिकारी इस एंगल की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं हमले के पीछे कोई राजनीतिक मकसद तो नहीं था.

पिछले साल दो बार हो चुका था गिरफ्तार

एक रिपोर्ट के मुताबिक,नासिर बेस्ट को पिछले साल दो बार गिरफ्तार किया गया था. उस पर वाहन यातायात बाधित करने और व्हाइट हाउस के प्रतिबंधित पैदल नियंत्रण क्षेत्र में घुसने जैसे आरोप लगे थे. जब वॉशिंगटन डीसी पुलिस और सीक्रेट सर्विस अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया था, तब उसने दावा किया था कि वह खुद को आधुनिक दौर का लॉर्ड जीसस क्राइस्ट मानता है और गिरफ्तार होना चाहता है. इसी वजह से जांच एजेंसियां उसकी मानसिक स्थिति को इस हमले से जोड़कर देख रही हैं.

कोर्ट के आदेश के बावजूद पहुंचा व्हाइट हाउस के पास

बताया गया है कि पहले ही अदालत की तरफ से नासिर बेस्ट को व्हाइट हाउस परिसर से दूर रहने का आदेश दिया गया था. इसके बावजूद उसने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया. भारतीय समयानुसार 24 मई को सीक्रेट सर्विस अधिकारियों ने उसे 17th St. उत्तर पश्चिम इलाके में संदिग्ध तरीके से घूमते देखा. अधिकारियों के मुताबिक, उसका व्यवहार काफी असामान्य लग रहा था.

अचानक निकाली बंदूक, और...

रिपोर्ट के अनुसार, नासिर बेस्ट ने अचानक बंदूक निकाली और कई राउंड फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में कम से कम एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि, सीक्रेट सर्विस की यूनिफॉर्म डिवीजन ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और फायरिंग कर आरोपी को रोक दिया. इस दौरान बेस्ट घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

FBI डायरेक्टर काश पटेल ने क्या कहा?

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए FBI डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि एजेंसियां फिलहाल मामले की जांच कर रही हैं और जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, लोगों को अपडेट दिया जाएगा. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा, एफबीआई घटनास्थल पर मौजूद है और व्हाइट हाउस परिसर के पास हुई गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया देने में सीक्रेट सर्विस का सहयोग कर रही है - जैसे ही हमें जानकारी मिलेगी, हम जनता को अपडेट करते रहेंगे.

सम्बंधित खबर