G7 समिट में फिर आमने-सामने होंगे मोदी-ट्रंप, इस देश में होगी बड़ी मुलाकात

फ्रांस में जून में होने वाले G7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम मुलाकात हो सकती है. इस बैठक में व्यापार, वैश्विक सुरक्षा और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

Date Updated Last Updated : 20 May 2026, 08:21 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @airnewsalerts

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगले महीने फ्रांस में मुलाकात हो सकती है. दोनों नेता G7 शिखर सम्मेलन के दौरान आमने-सामने आ सकते हैं, जो 15 से 17 जून के बीच फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित होने वाला है. इस मीटिंग को वैश्विक राजनीति और भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

करीब 16 महीने से ज्यादा समय बाद ऐसा मौका आ सकता है, जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप एक साथ किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर नजर आएंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. हालांकि भारत G7 का सदस्य नहीं है, लेकिन उसे साझेदार देश के तौर पर बुलाया गया है.

कहां जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अगले महीने फ्रांस की यात्रा करेंगे. खबरों के मुताबिक, यह सम्मेलन 15 से 17 जून तक आयोजित होगा. इस यात्रा को लेकर हाल ही में फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान भी जारी किया था. एक बयान में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और फ्रांस के यूरोप एवं विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल के बीच हुई बातचीत का जिक्र किया गया. यह बातचीत फ्रांस के अब्बे डेस वॉक्स-डे-सेर्नाय में आयोजित G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी.

Prime Minister Narendra Modi to attend the G7 summit to be hosted by France from June 15 to 17.

French Minister for Europe and Foreign Affairs, Jean-Noël Barrot, held talks with his Indian counterpart, Dr S. Jaishankar, Minister of External Affairs, on the sidelines of the G7…

— ANI (@ANI) March 26, 2026

फ्रांस ने भारत की भागीदारी पर जताई खुशी

फ्रांस की आधिकारिक रिलीज में कहा गया, दोनों मंत्रियों ने इस बात का स्वागत किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ईविऑन शिखर सम्मेलन (15-17 जून) में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है. इसे ध्यान में रखते हुए, दोनों मंत्रियों ने G7 के काम में भारत के योगदान पर जोर दिया. हालांकि भारत G7 समूह का सदस्य नहीं है, लेकिन फ्रांस ने भारत को एक साझेदार देश के तौर पर इस सम्मेलन में आमंत्रित किया है. भारत की मौजूदगी को वैश्विक मुद्दों पर सहयोग और रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

16 महीने बाद हो सकती है मोदी-ट्रंप मुलाकात

अगर यह मुलाकात होती है तो करीब 16 महीने से ज्यादा समय बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप आमने-सामने नजर आएंगे. दोनों नेताओं की संभावित बैठक पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं.

सम्बंधित खबर