एक साथ 20 महिलाओं को प्रेग्नेंट करना चाहता था जेफरी एपस्टीन, 'DNA डायनेस्टी' का बनाया खौफनाक प्लान

जेफरी एपस्टीन के जिंदगी के पन्ने रोज खुलते जा रहे हैं. हर एक पन्ने पर जेफरी के एक नए भयानक प्लान का जिक्र है. उनमें से एक आडिया बाहर आया, जिसने सबको चौंका कर रख दिया है.

Date Updated Last Updated : 08 February 2026, 06:59 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X

नई दिल्लीः जेफरी एपस्टीन के जिंदगी के पन्ने रोज खुलते जा रहे हैं. हर एक पन्ने पर जेफरी के एक नए भयानक प्लान का जिक्र है. उनमें से एक आडिया बाहर आया, जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. इस आइडिया पर एपस्टीन ने स्टीफन हॉकिंग समेत कई जाने-माने वैज्ञानिकों और बिजनेसमैन से बात की थी. इस आइडिया से एपस्टीन अपनी खुद की DNA डायनेस्टी बनाना चाहता था. आइए जानते है कि क्यों और कैसे एपस्टीन इस आइडिया को इस्तेमाल करने वाले थे.

एडवांस्ड सुपर-रेस

सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपी करोड़पति फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन के बारे में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, एपस्टीन एक साथ 20 महिलाओं को अपने स्पर्म से प्रेग्नेंट करना चाहता था. वह चाहता था कि पूरे ब्रह्मांड में उसके DNA वाले बच्चे हों. एपस्टीन ने जेनेटिक इंजीनियरिंग और AI का इस्तेमाल करके इंसानों की एक एडवांस्ड सुपर-रेस बनाने का प्लान बनाया था. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक डिटेल्ड इन्वेस्टिगेशन से पता चला है कि एपस्टीन ने कई सालों तक वैज्ञानिकों और बिजनेस से जुड़े लोगों के साथ इस आइडिया पर चर्चा की थी. उसके आइडिया को ट्रांसह्यूमनिज़्म बताया गया था.

2000 से ही शुरू हो गई थी चर्चा

अखबार से जुड़े तीन सोर्स ने बताया कि एपस्टीन के बच्चे पैदा करने के प्लान पर चर्चा 2000 के दशक की शुरुआत में शुरू हुई थी. 2008 में सेक्स ट्रैफिकिंग के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद, एपस्टीन ने खुले तौर पर अपनी न्यू मैक्सिको प्रॉपर्टी, जोरो रेंच को अपने प्लान के सेंटर के तौर पर इस्तेमाल करने की बात की. आरोप है कि इस रेंच पर नाबालिगों सहित कई युवा महिलाओं का यौन शोषण किया गया था. वहीं इस बात के बहुत कम सबूत हैं कि यह प्लान कॉन्सेप्चुअल स्टेज से आगे बढ़ा.

कई वैज्ञानिकों और बिजनेसमैन से बात की

अखबार के मुताबिक, "एपस्टीन ने वैज्ञानिकों और बिजनेसमैन को अपनी इस महत्वाकांक्षा के बारे में बताया कि वह अपने न्यू मैक्सिको फार्महाउस को एक बेस के तौर पर इस्तेमाल करेगा, जहां महिलाओं को उसके स्पर्म से प्रेग्नेंट किया जाएगा और वे उसके बच्चों को जन्म देंगी... उसका इरादा अपने फार्महाउस में एक साथ 20 महिलाओं को प्रेग्नेंट करने का था." इस मामले पर एपस्टीन ने जिन टॉप वैज्ञानिकों से बात की थी, उनमें स्टीफन हॉकिंग भी शामिल थे.

सम्बंधित खबर