नई दिल्ली: लोकप्रिय साउथ अभिनेता थलपति विजय पिछले कुछ समय से पहले ही अपनी आखिरी फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. अब उन्हें लेकर एक और खबर आ रही है जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. इस बार खबर उनके अभियन या राजनीतिक करियर को लेकर नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर है. शुक्रवार को खबर आई कि थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने उनसे तलाक की अर्जी दाखिल की है.
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि अभिनेता का एक अभिनेत्री के साथ 'अवैध संबंध' है. हालांकि संगीता ने अपनी तलाक याचिका में किसी भी अभिनेत्री का नाम नहीं लिया है. अब फैंस जानने के लिए उत्साहित हैं कि आखिर किस अभिनेत्री के साथ थलापति का अफेयर चल रहा है.
बता दें जब से संगीता ने तलाक की अर्जी डाली है तब से यही चर्चा हो रही है कि आखिर थलपति किसके साथ अवैध रिश्ते में हैं. तो बता दें अटकलें लगाई जा रही हैं कि विजय साउथ की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ कथित तौर से संबंध में हैं.
Tamil Nadu | Actor & TVK chief Vijay’s wife, Sangeetha, has filed a petition for divorce in the Chengalpattu family court. In her petition, Sangeetha has accused Vijay of having an extramarital relationship (with an actress) and has sought divorce on those grounds.
— ANI (@ANI) February 27, 2026
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग इस बात पर अटकलें लगा रहे हैं कि क्या विजय और तृषा के कथित अफेयर की वजह से उनका तलाक हो रहा है. इस कारण अब कुछ लोगों ने थलपति विजय की आलोचना भी करना शुरु कर दी है साथ ही उन पर बेवफाई का आरोप लगाया है, वहीं कुछ अन्य लोगों ने विजय के तलाक के लिए सीधे तौर पर तृषा को जिम्मेदार ठहराया है.
पिछले कई सालों से विजय और तृषा तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी है. उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया है जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया. घिल्ली (2004), तिरुपाची (2005), आथी (2006) और कुरुवी (2008) जैसी हिट फिल्मों में उनकी शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था. लेकिन बता दें कुरुवी के बाद, दोनों ने अचानक साथ काम करना बंद कर दिया था. हालांकि करीब 15 साल बाद, तृषा और विजय दोबारा फिल्म लियो (2023) में एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आए थे.