मुंबई: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज उदयपुर में शादी करके फैंस के सपनों को सच कर दिया. साउथ सिनेमा के इस पावर कपल, जिन्हें 'विरोश' के नाम से जाना जाता है, अपनी लव स्टोरी को एक ऐसी शादी में बदल दिया जो बहुत करीबी और खास थी. शादी उदयपुर के लग्जरी रिसॉर्ट ITC मोमेंटोस में हुई, जहां सिर्फ करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त ही शामिल हुए. कोई भी फोटो लीक न हो, इसके लिए फोन का इस्तेमाल पूरी तरह से मना था. कपल की खूबसूरत तस्वीरें देख फैंस इसको इस साल का सबसे बड़ा 'WOW MOMENT' कह रहे हैं. इन तस्वीरों में दोनों राजा और रानी की तरह सजे हुए है.
शादी की रस्म सबसे पहले विजय के आंध्र (तेलुगु) रीति-रिवाजों के अनुसार सुबह के शुभ समय में की गई. वरमाला सेरेमनी के दौरान उनकी आँखों में खुशी के आंसू आ गए. एक इमोशनल पल में उन्होंने एक-दूसरे को आशीर्वाद दिया. शाम को दूसरी सेरेमनी रश्मिका की कोडवा (कोडागु) परंपराओं के अनुसार हुई. कोडवा रस्में योद्धा परंपराओं से जुड़ी हैं, जहां बिना पुजारी या पारंपरिक फेरों के रस्में निभाई जाती हैं.
रश्मिका ने अपनी सास की दी हुई साड़ी पहनी और बहुत खूबसूरत लग रही थी. विजय की मां ने उन पर प्यार बरसाया. शादी से पहले, कपल ने प्री-वेडिंग फेस्टिवल्स का आनंद लिया. इसमें पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल और विरोश प्रीमियर लीग नाम का क्रिकेट मैच शामिल था. संगीत सेरेमनी में रश्मिका ने पुष्पा 2 के एक गाने पर डांस करके विजय को सरप्राइज दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह शादी उनके अलग-अलग कल्चर का एक खूबसूरत मेल थी. उन्होंने तेलुगु और कोडवा रस्मों से अपने परिवारों की भावनाओं का सम्मान किया. अब 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम शामिल होंगे. कपल ने दुल्हन के लिबास में अपनी पहली फोटो शेयर की हैं. विजय और रश्मिका, जिन्होंने गीता गोविंदम से अपने रिश्ते की शुरुआत की थी, अब असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं.