मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन नें हाल ही ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें, 27 जुलाई को जन्मी कृति कृति सेनन जल्द ही 36 साल की होने वाली है. हालांकि अभी तक एक्ट्रेस को लेकर कोई भी प्लैन नहीं है. वहीं बढ़ती उम्र के बीच हाल ही दिए गए एक इंटरव्यू में कृति सेनन ने बताया है कि उन्होंने फिल्म 'मीनी' की शूटिंग के दौरान, उस वक्त अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे, जब उन्हें अपने रोल के लिए वजन बढ़ाने के लिए बोला गया था.
कृति ने कहा कि एग फ्रीज कराने का विचार उनके दिमाग में काफी समय से था. किसी ने उन्हें सलाह दी थी कि अगर आपके पास यह ऑप्शन है तो इसे जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह खुद को दिया जाने वाला सबसे बड़ा गिफ्ट है. एक्ट्रेस ने बताया, "मैं पहली बार बता रही हूं कि मैंने अपने एग्स फ्रीज कराए थे. मैंने यह काम 'मिमी' के दौरान किया.
उस फिल्म के लिए मुझे वजन बढ़ाना था और इस प्रोसेस में शरीर वैसे भी फूल जाता है. तो मुझे लगा कि यही सही समय है. "2021 में रिलीज हुई 'मिमी' में कृति ने एक सरोगेट मदर का किरदार निभाया था. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया था और इस रोल के लिए कृति ने अपना वजन भी बढ़ाया था. 'मिमी' साल 2021 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया था. फिल्म में कृति ने सरोगेट मदर का रोल प्ले किया था.
कृति ने कहा कि उन्होंने यह फैसला बिना किसी दबाव के और पूरी समझदारी के साथ लिया. उनका मानना है कि महिलाओं को अपने भविष्य के बारे में ऐसे ऑप्शंस के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए. वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति हाल ही में फिल्म 'कॉकटेल 2' नजर आई, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाई.
फिल्म के अलावा, कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं. दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है. हालांकि कृति और कबीर दोनों की तरफ से इस रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक भी बयान सामने नहीं आया है. हालांकि एक्ट्रेस के एग फ्रीज वाले स्टेटमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस कदम की काफी सरहाना कर रहे है.