मुंबई: भारतीय संगीत जगत की सुरों की मल्लिका आशा भोसले का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है. बता बीती शाम उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि आशा भोसले पिछले कुछ समय से काफी बीमार थीं. लेकिन बीती शाम उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. अब भोसले के बेटे आनंद भोसले ने रविवार दोपहर को इस खबर की पुष्टि की.
संगीत जकत में आज मामत पसरा हुआ क्योंकि आज कई दशकों तक लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले का मुबंई में निधन हो गया है. आशा जी के बेटे ने खुद इस बात की पुष्टि साथ ही यह भी बताया कि दिग्गज सिंगर का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि, 'मेरी माँ का आज निधन हो गया. लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित 'कासा ग्रांडे' में उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहाँ वे रहती थीं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा'
#WATCH | Mumbai: Legendary singer Asha Bhosle's son, Anand Bhosle says, "My mother passed away today. People can pay their last respects to her at 11 am tomorrow at Casa Grande, Lower Parel, where she lived. Her last rites will be performed at 4 pm tomorrow at Shivaji Park." https://t.co/enJlEizboY pic.twitter.com/4WqTd9HYxg
— ANI (@ANI) April 12, 2026
भारतीय सिनेमा की सबसे सफल, लोकप्रिय और प्रतिभाशाली गायिकाओं में से एक रही आशा भोसले का हिंदी फिल्म संगीत में कद उनकी बड़ी बहन स्वर्गीय लता मंगेशकर के बाद दूसरे स्थान पर था. 1933 में संगीतमय मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा ने 9 साल की छोटी सी उम्र से ही प्रोफेशनल गायन शुरू कर दिया था.
उन्होंने 1943 में अपना पहला फिल्मी गीत रिकॉर्ड किया और 50 के दशक तक बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी. अगले तीन दशकों में, आशा भोसले की आवाज हर घर में की धड़कन बन गई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें सात बार फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर पुरस्कार और दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था.