नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से शादी कर ली है। कपल ने गोवा के बार्देज सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी रजिस्टर कराई। अर्जुन खुद ऑफिस पहुंचे और सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके साथ ही दोनों अब कानूनी तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं।
अर्जुन और गैब्रिएला 2018 से रिलेशनशिप में हैं और इन 7 सालों में उन्होंने अपना परिवार भी बना लिया है। शादी से कुछ दिन पहले ही अर्जुन ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में अपनी सगाई कन्फर्म की थी। पॉडकास्ट के ट्रेलर में कैप्शन लिखा था - शहर के सबसे कूल कपल को बधाई।
क्लिप में गैब्रिएला ने कहा था कि प्यार शर्तों के साथ आता है, अगर कोई खास तरह से बिहेव करे तो प्यार मिलता है, लेकिन बच्चा होने पर ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने मजाक में कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं उसके पीछे इसलिए पड़ी क्योंकि वो बहुत हॉट है।
इस पर अर्जुन ने हंसते हुए जवाब दिया कि मैं उसके पीछे इसलिए पड़ा था क्योंकि वो हॉट थी, फिर एहसास हुआ कि हॉटनेस के अलावा भी बहुत कुछ है। इसी बातचीत में गैब्रिएला ने कहा हम अभी शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन कौन जाने, तभी अर्जुन ने कहा हमारी सगाई हो चुकी है, जिसे सुनकर रिया चौंक गईं।
अर्जुन और गैब्रिएला दो बेटों के पैरेंट्स हैं। उनका बड़ा बेटा अरिक 2019 में पैदा हुआ था और छोटा बेटा अराव 2023 में। गैब्रिएला साउथ अफ्रीकन मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। वो अक्सर इंटरव्यू में बताती हैं कि कैसे वो अपने क्रिएटिव करियर और मां होने की जिम्मेदारी में बैलेंस बनाती हैं। दोनों अक्सर गोवा में अपने बच्चों के साथ स्पॉट होते हैं।
गैब्रिएला से पहले अर्जुन की शादी सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। दोनों ने 1998 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं - माहिका और मायरा। 2018 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया था और कहा था कि यह फैसला आपसी सहमति और सम्मान के साथ लिया गया है।
2019 में उनका तलाक हो गया। अर्जुन कई बार कह चुके हैं कि तलाक के बाद भी वे मेहर के साथ मिलकर बेटियों की परवरिश कर रहे हैं। अब गोवा में रजिस्टर्ड मैरिज के साथ अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने 7 साल के रिश्ते को नया नाम दे दिया है।