क्या हो अगर आपका रूममेट रात में बिना जगाए आपकी सुविधा का ध्यान रखे? बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है. उन्होंने एक एआई-आधारित सिस्टम तैयार किया है, जो उनकी नींद के दौरान शरीर की स्थिति को समझकर सीलिंग फैन अपने आप चालू या बंद कर देता है. इस अनोखे प्रयोग ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
पंकज, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @the2ndfloorguy नाम से हैं, ने बताया कि वे अक्सर रात में कभी गर्मी तो कभी ठंड के कारण जाग जाते थे. इस समस्या से परेशान होकर उन्होंने एक स्मार्ट समाधान तैयार किया. उनका बनाया सिस्टम कैमरे और पोज डिटेक्शन तकनीक की मदद से यह समझता है कि उन्हें ठंड लग रही है या गर्मी, और उसी के अनुसार पंखे की गति नियंत्रित करता है.
यह सिस्टम कंबल के नीचे शरीर की हलचल और पोजिशन को ट्रैक करता है. अगर सोते समय हाथ या पैर बाहर निकले हुए हों, तो इसे गर्मी का संकेत माना जाता है और पंखा चालू हो जाता है. वहीं, अगर हाथ-पैर शरीर के पास मुड़े हुए हों, तो सिस्टम इसे ठंड लगना मान लेता है और पंखा बंद कर देता है.
पंकज द्वारा साझा की गई तस्वीर में उनके बेडरूम नजर दिखाई देता है, जिसमें कैमरा ओवरले के जरिए शरीर के जोड़ों को मार्क किया गया है. साथ ही स्क्रीन पर 'FAN_ON ratio=2.32' जैसा टेक्स्ट भी दिखता है, जो दर्शाता है कि एल्गोरिद्म किस आधार पर फैन ऑन-ऑफ करने का फैलला लेता है.
i was tired of waking up at 3 am either sweaty or freezing. so i taught my ai roommate to automatically control the fan by watching me sleep 📸
— Pankaj (@the2ndfloorguy) February 20, 2026
arms or leg sticking out means i'm hot so fan turns on, arms curled up means i'm cold so fan turns off. it uses a remote button pusher… https://t.co/WYkbbcVoVH pic.twitter.com/slpENOzX9I
इस क्रिएटिव एक्सपेरिमेंट को इंटरनेट पर खूब सराहा जा रहा है. कई यूजर्स ने इसे तकनीक के व्यावहारिक उपयोग का बेहतरीन उदाहरण बताया है. इस प्रोजेक्ट ने ऑनलाइन काफी हलचल मचाई और यूजर्स ने इसकी खूब तारीफ की.
एक यूजर ने तो मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह 'यह स्वतंत्र इच्छा का शानदार उपयोग' है. वहीं, दूसरे ने कहा कि अगर यह तकनीक सही तरीके से काम करती है, तो यह वाकई शानदार आविष्कार है. तीसरे यूजर ने कहा कि 'ये सरल, उपयोगी और कमाल का आइडिया है'.