Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ ₹3.30 का खर्च और मिलेंगे 20 से ज्यादा OTT ऐप्स

दर्शकों के लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल एक शानदार तोहफा लेकर आई है. कंपनी ने अपनी 'समर ओटीटी सेल' का ऐलान किया हैं. कीमत में भारी कटौती देखी जा सकती है.

Date Updated Last Updated : 01 June 2026, 12:32 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Freepik

नई दिल्ली: ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखने वाले दर्शकों के लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल एक शानदार तोहफा लेकर आई है. कंपनी ने अपनी 'समर ओटीटी सेल' की घोषणा की है. जिसके तहत यूजर्स बेहद किफायती दामों पर प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले सकेंगे. इस सेल का मुख्य आकर्षण 'एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम' का सब्सक्रिप्शन है. जिसकी कीमत में भारी कटौती की गई है. यह एक सीमित समय के लिए पेश किया गया ऑफर है.

149 वाला प्लान अब सिर्फ 99 में 

इस सेल के दौरान एयरटेल ने अपने 149 वाले मासिक प्लान की कीमत घटाकर मात्र 99 कर दी है. इस रीचार्ज की वैलिडिटी पूरे एक महीने (30 दिन) की है. यदि इसके दैनिक खर्च का हिसाब लगाया जाए. तो यह रोजाना सिर्फ 3.30 बैठता है. इतने कम खर्च में यूजर्स को 20 से अधिक बड़े ओटीटी ऐप्स का एक्सेस एक ही जगह मिल जाएगा. जिससे उन्हें हर प्लेटफॉर्म के लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे.

फेमस प्लेटफॉर्म शामिल

इस 99 के पैक में SonyLIV, Lionsgate Play, Sun NXT जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म शामिल हैं. इसके अलावा यूजर्स Hungama, ManoramaMAX, Eros Now, ShemarooMe, EPIC ON, Playflix, Ultra, Chaupal, ShortsTV, Raj Digital TV, Klikk, NammaFlix, DocuBay, Addatimes, Jojo और Times Play का भी लुत्फ उठा सकते हैं. इस प्लान की मदद से दर्शक 'गुल्लक सीजन 5' जैसी चर्चित वेब सीरीज और 'इंडिया वीमेंस टूर ऑफ इंग्लैंड' के लाइव क्रिकेट मैचों को आसानी से देख पाएंगे.

Netflix और JioHotstar के लिए 279 का विशेष कॉम्बो पैक

जो यूजर्स नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार के शौकीन हैं. उनके लिए कंपनी ने 279 का एक और कॉम्बो प्लान पेश किया है. इस प्लान की वैलिडिटी भी एक महीना है. इस पैक की खासियत यह है कि इसमें कुल 23 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है, जिसमें Netflix Basic, JioHotstar Super और ZEE5 Premium शामिल हैं. इसके तहत 99 वाले प्लान में मिलने वाले एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम के सभी 20 ऐप्स का सपोर्ट भी दिया गया है.

1GB एक्स्ट्रा डेटा

इस 279 वाले रीचार्ज में मनोरंजन के साथ-साथ यूजर्स को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए 1GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है. दैनिक खर्च के नजरिए से देखें तो इस कॉम्बो पैक के लिए यूजर्स को रोजाना लगभग 9.30 खर्च करने होंगे. कम बजट में ज्यादा से ज्यादा कंटेंट देखने वाले भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एयरटेल की यह समर सेल एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

Tags :

सम्बंधित खबर