मिर्जापुर में दिनदहाड़े वकील की हत्या, हमलावरों की बाइक ने बढ़ाई सनसनी

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आ रही है. मिर्जापुर में शनिवार की सुबह सैर पर निकले एक सीनियर वकील को बीच सड़क पर गोली मार दी गई.

Date Updated Last Updated : 11 April 2026, 03:45 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आ रही है. मिर्जापुर में शनिवार की सुबह सैर पर निकले एक सीनियर वकील की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद हमलावरों की बाइक अचानक स्टार्ट न होने से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया.

मिली जानकारी के अनुसार 40 साल के सीनियर वकील राजीव सिंह सुबह टहलने निकले थे. तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे. एक हमलावर बाइक से उतरा और बेहद करीब से पिस्तौल से गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उनकी मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं हो पाई.

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

अब घटना का CCTV फुटेज सामने आ रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि हमलावर बिना किसी डर के अपराध को अंजाम दे रहा है. हालांकि गोली मारने के तुरंत बाद वे भागना चाहते थे, लेकिन उनकी बाइक स्टार्ट न होने के कारण कुछ देर तक दोनों हमलावर वहीं फंसे रहे. इस दौरान आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे.

हथियार दिखाकर लोगों को डराया

घटना के बाद कुछ लोग हमलावरों के करीब पहुंचे जरूर लेकिन दूसरे आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें डराया, जिससे लोग पीछे हट गए और आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए. बताया जा रहा है कि राजीव सिंह ने पहले ही अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी. इतना ही नहीं उन पर इससे पहले भी दो बार हमला हो चुका था, जिससे यह मामला और गंभीर हो जाता है. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं. अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला गांव के आपसी विवाद से जुड़ा लग रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच जारी है.

सम्बंधित खबर

Recent News