मोहाली: पंजाब के मोहाली में सोमवार देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना से एक विदेशी नागरिक की जान चली गई, एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क पार करते समय विदेशी नगारिक को टक्कर मार दी. यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे शहर के वीआईपी रोड पर घटी.
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही महिला हवा में कई फीट तक उछल गई और सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के मोहाली में देर रात हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने शहर को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक विदेशी महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इस टक्कर लगने के बाद महिला करीब 15 फीट हवा में उछल गई थी.
मृतक महिला की पहचान मावलुदा के रूप में हुई है, जो टर्की की रहने वाली थीं. बताया जा रहा है कि वह शहर के एमक्योर अस्पताल में एक मरीज से मिलने आई थीं और बाद में अपनी एक मित्र के साथ बाहर निकली थीं. इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ऑडी कार ने उन्हें टक्कर मार दी.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मावलुदा अपनी सहेली के साथ पैदल चल रही थीं और वीआईपी रोड पार करने की कोशिश कर रही थीं. तभी अचानक तेज गति से आ रही काली ऑडी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई थी.
हादसे में मावलुदा को सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. जिस कारण उनका काफी खून बह गया था. ज्यादा खून बहने के कारम उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद दुर्घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. सामने आए वीडियो में कार की तेज रफ्तार साफ दिखाई दे रही है. जांच अधिकारी इस फुटेज की मदद से वाहन की पहचान करने और चालक तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.