पंजाब: पंजाब के स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के ताजा नतीजों और रुझानों ने सूबे की सियासत में एक नया इतिहास रच दिया है. नगर निगम, नगर कौंसिल और पंचायत चुनावों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को मिल रहा जनसमर्थन यह साफ बयां कर रहा है कि जनता ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और उनकी लोक-कल्याणकारी नीतियों को पूरी तरह स्वीकार कर लिया है.
पंजाब विधानसभा चुनाव
राजनीतिक विश्लेषक इन नतीजों को साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव का 'सेमीफाइनल' मान रहे हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी ने विपक्ष पर एकतरफा और बेहद मजबूत बढ़त बना ली है.
रुझानों और नतीजों में 'आप' की बड़ी जीत
मतगणना के शुरुआती दौर से ही आम आदमी पार्टी ने अपने प्रतिद्वंदियों को काफी पीछे छोड़ दिया. अब तक घोषित हुए परिणामों में कुल 480 वार्डों में से आम आदमी पार्टी 225 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर चुकी है. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस महज 85 सीटों, शिरोमणि अकाली दल (SAD) 71 सीटों और भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ 15 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. ये आंकड़े साफ गवाही दे रहे हैं कि पंजाब के ग्रामीण अंचलों से लेकर कस्बों और बड़े शहरों तक विपक्षी दलों का आधार लगातार खिसक रहा है और 'आप' का संगठनात्मक ढांचा जमीन पर बेहद मजबूत हो चुका है.
धूरी से मिले बड़े राजनीतिक संदेश
धूरी में तो आम आदमी पार्टी ने लगभग क्लीन स्वीप कर दिया. 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी ने यह साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह क्षेत्र में जनता का भरोसा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है. इसी तरह हरियाना नगर काउंसिल में 11 में से 7 सीटें जीतकर पार्टी ने बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस और भाजपा पीछे रह गई.
आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार
नाभा नगर कौंसिल के परिणाम भी आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार की कहानी कह रहे हैं. यहां पार्टी ने 12 में से 6 सीटें जीतकर सबसे बड़ी ताकत के रूप में अपनी स्थिति बनाई. भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस मिलकर भी वह प्रभाव नहीं छोड़ सके जो आम आदमी पार्टी अकेले छोड़ती दिखाई दी. होशियारपुर जिले की हरियाना नगर काउंसिल की 11 में से 7 सीटों पर कब्जा जमाकर पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया, जबकि नाभा नगर कौंसिल के चुनावों में भी पार्टी 12 में से 6 सीटें जीतकर सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है.
विपक्ष की साख पर संकट
पिछले चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान मान सरकार द्वारा मुफ्त बिजली, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, आम आदमी क्लीनिक के जरिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार और युवाओं को बड़े पैमाने पर दिए गए रोजगार का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है.
'काम की राजनीति'
पंजाब के मतदाताओं ने इस चुनाव के जरिए पारंपरिक दलों के परिवारवाद की राजनीति को नकारते हुए 'काम की राजनीति' को चुना है. मालवा और सरहिंद जैसे प्रमुख क्षेत्रों के रुझान भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं. जहां बठिंडा के 80 से अधिक वार्डों में आम आदमी पार्टी मजबूत बढ़त बनाए हुए है. कुल मिलाकर, इस राजनीतिक सेमीफाइनल के नतीजे बताते हैं कि पंजाब में फिलहाल विकास और जनहित के एजेंडे का जादू बरकार है.