सिक्किम से कोलकाता तक भूकंप का दहशत! रातभर एक के बाद एक झटके, खाली किए घर-ऑफिस

गुरुवार देर रात सिक्किम में धरती की हलचल ने लोगों की नींद उड़ा दी. एक के बाद एक आए भूकंप के झटकों ने खासकर पश्चिम सिक्किम में दहशत का माहौल पैदा कर दिया.

Date Updated Last Updated : 27 February 2026, 02:52 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

गंगटोक: गुरुवार देर रात सिक्किम में धरती की हलचल ने लोगों की नींद उड़ा दी. एक के बाद एक आए भूकंप के झटकों ने खासकर पश्चिम सिक्किम में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. सुबह होते-होते लोग घरों से बाहर निकल आए. इन झटकों ने सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर ली हैं. लगातार महसूस होने वाले झटकों ने लोगों में चिंता बढ़ा दी थी. हालांकि फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार बताया जा रहा है कि सबसे ताजा झटका शुक्रवार सुबह करीब 4:10 बजे दर्ज किया गया. जिसकी तीव्रता 3.7 मापी गई और यह भूकंप महज 5 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया था. इसका केंद्र 27.40 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 88.69 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. इससे पहले गुरुवार को भी राज्य में चार अलग-अलग झटके महसूस किए गए थे.

स्कूल भवनों को नुकसान

लगातार आए भूकंपों का असर सिक्किम देखने को मिल रहा है. इसका असर कुछ शैक्षणिक संस्थानों पर भी पड़ा है. गंग्याप स्कूल और गेरेथांग स्कूल के भवनों में दरारें आने और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है. हालांकि राहत की बात यह है कि किसी के घायल होने या जानमाल के बड़े नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है. स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है.

प्रशासन की सतर्कता और अपील

अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है. आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी में हैं.

कोलकाता में भी आया भूकंप

इस दौरान अब यह भूकंप पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता भी पहुंच गया है. बता दें कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यह भूकंप करीब 1 बजकर 22 मिनट पर आया. भूकंप आते ही लोगों अपने घरों, दफ्तरों और  बाकि जगहों से बाहर गए थे. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता करीब 5.5 रिक्टर स्केल मापी गई है. 

सम्बंधित खबर