सिगरेट फेंकते नजर आए युजवेंद्र चहल? वायरल वीडियो से मचा बवाल, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कार चलाते हुए नजर आता है, जो दिखने में बिलकुल चहल जैसा प्रतीत हो रहा है. वीडियो में व्यक्ति को सिगरेट पीते और बाद में उसे सड़क पर फेंकते हुए देखा जा रहा है.

Date Updated Last Updated : 11 April 2026, 04:20 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@Warlock_Aditya)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. पिछले कुछ दिनों से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे. अब वह अपने एक विवादित वीडियो के लिए चर्चा का विषय बने  हुए हैं.  इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे इस क्लिप ने फैंस और आम लोगों के बीच बहस छेड़ दी है, जहां कुछ लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बता रहे हैं तो वहीं कुछ वीडियो की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं. 

दरअसल वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कार चलाते हुए नजर आता है, जो दिखने में बिलकुल चहल जैसा प्रतीत हो रहा है. वीडियो में व्यक्ति को सिगरेट पीते और बाद में उसे सड़क पर फेंकते हुए देखा जा रहा है. अब इसके बाद दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो किसी महंगी कार के अंदर शूट किया गया है, लेकिन इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वास्तव में चहल ही हैं या नहीं.

वीडियो की विश्वसनीयता पर उठे सवाल 

हालांकि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तो काफी तहलका मचा दिया है लेकिन अभी भी इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि वीडियो में देखकर यह कह पाना कि वह चहल ही हैं थोड़ा मुश्किल है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह क्लिप चंडीगढ़ की हो सकती है, लेकिन इस दावे का भी कोई आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आया है. ऐसे में वीडियो की सत्यता को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

सोशल मीडिया से सामने आ रही मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं. कई लोगों ने इसे गलत उदाहरण बताते हुए इसकी आलोचना की, वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि बिना पुष्टि के किसी नतीजे पर पहुंचना उचित नहीं है.

सम्बंधित खबर