'पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में जीत सकते हैं 2 मेडल', योगेश्वर दत्त ने पहलवानों के लिए कही बड़ी बात

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत के 6 पहलवानों ने क्वालीफाई किया है। इनमें पूर्व WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाली विनेश फोगाट भी शामिल हैं। पेरिस ओलंपिक के लिए कुश्ती में भारत के मेडल जीतने की संभावनाओं पर योगेश्वर दत्त ने बात की है।

Date Updated Last Updated : 23 July 2024, 05:02 PM IST
फॉलो करें:

Sports News: भारतीय पहलवान हमेशा से ही ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कुश्ती में दो मेडल जीते थे। तब रवि दहिया और योगेश्वर दत्त ने पदक दिलाए थे। पेरिस ओलंपिक में भारत के 6 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं और करोड़ों भारतवासियों को इन सभी से मेडल की उम्मीद है। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया तथा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट सहित देश के छह टॉप पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जिसके कारण भारत में कुश्ती गतिविधियां करीब डेढ़ साल तक ठप रहीं। अब इस पर योगेश्वर दत्त ने बड़ी बात कही है। 

ज्यादा पहलवानों के क्वालीफाई ना होने पर योगेश्वर दत्त को है दुख

लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता योगेश्वर ने कहा कि पिछले डेढ़ से दो सालों में भारतीय कुश्ती में जो कुछ हुआ उससे मैं बहुत दुखी हूं। हमारा यह खेल वास्तव में बुरे दौर से गुजरा है जिससे इसकी प्रगति पर बुरा प्रभाव पड़ा और इस खेल को चाहने वालों के पास भी नेगेटिव मैसेज गया। अपनी तरफ से गतिरोध दूर करने का प्रयास करने वाले योगेश्वर को इस बात की भी पीड़ा है कि इस बार भारत के केवल 6 पहलवान ही ओलंपिक में जगह बना पाए। 

कुश्ती में जीत सकते हैं दो पदक: योगेश्वर

योगेश्वर दत्त ने विनेश की संभावनाओं पर बात नहीं की लेकिन कहा कि हमारी पांच लड़कियों ने क्वालीफाई किया है जो एक या दो पदक जीत सकती हैं। उनमें से कुछ बहुत अनुभवी भी हैं। चाहे वह अंतिम पंघाल (53 किग्रा) हो या कोई अन्य महिला पहलवान। हमें उम्मीद है कि हम दो पदक जीत सकते हैं। ओलंपिक में खेलना आसान नहीं होता है। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह ओलंपिक में पदक जीते। हमारे पहलवानों ने कड़ी मेहनत की है और वह अनुभव भी रखते हैं। 

उन्होंने कहा कि एथेंस ओलंपिक 2004 में फ्री स्टाइल में 6 पहलवानों ने जगह बनाई थी। इसके बाद तीन, चार या पांच पुरुष पहलवान ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करते रहे। यह निराशाजनक है कि इस बार केवल एक पुरुष पहलवान अमन सहरावत ही क्वालीफाई कर पाया। महिला पहलवानों को श्रेय जाता है। हमारी पांच महिला पहलवान क्वालीफाई करने में सफल रही जो बहुत अच्छी बात है। 

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए 6 पहलवानों ने किया क्वालीफाई

विनेश फोगट (50 किग्रा), अंतिम पंघाल (53 किग्रा), अंशू मलिक (57 किग्रा), निशा दहिया (68 किग्रा), और रीतिका हुडा (76 किग्रा) और अमन सहरावत (57 किग्रा) सहित छह पहलवानों ने क्वालीफाई किया है और इनसे पदक की उम्मीदें हैं।

Tags :

सम्बंधित खबर