IPL 2026 टाइटल डिफेंस के इरादे से उतरेगी कोहली की RCB, विराट का RCB को फायर स्पीच

IPL 2026 शुरु होने से पहले विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस साल अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Date Updated Last Updated : 21 March 2026, 03:05 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@KohliSensation)

नई दिल्ली: IPL 2026 को शुरु होने में महज हफ्ते भर का समय शेष रह गया है. लीग शुरु होने से पहले विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस साल अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इसी दौरान अब विश्व भर के चहेते खिलाड़ी विराट कोहली ने अपनी टीम को कुछ ऐसा कहा जिसने पूरी टीम को उत्साह से भर दिया है.

कोहली ने अपनी टीम को खिताब का बचाव करने के लिए उत्साहित करते हुए कहा कि सतर्क रहें और प्रैक्टिस सेशन के दौरान अपना समय बर्बाद न करें, क्योंकि खिताब का बचाव करते समय उनके लिए चुनौतियां और भी कठिन होने वाली हैं. 

जानिए IPL शुरु होने से पहले कोहली ने क्या कहा

IPL 2026 के आरंभ से पहले RCB की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सीजन के पहले अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली ने टीम को संबोधित करते हुए कहा, 'हमने पिछले साल जो हासिल किया, उसके लिए हमने पिछले दो-तीन सीजन में बहुत मेहनत की है, और इस साल यह और भी कठिन होने वाला है, क्योंकि अन्य टीमें हमें कड़ी टक्कर देने वाली हैं. खिताब का जीतने खिताब के बचाव करने से ज्यादा कठिन होता है.'

उन्होंने आगे कहा कि, 'हम इन दिनों को जाया नहीं सकते. इसलिए अभी से ही तैयार हो जाइए. हम जिस भी सत्र में भाग लें, उसका एक मिनट भी बर्बाद न करें. हमें इन ढाई महीनों में अपना 120 प्रतिशत देना होगा. ताकि हम एक बार फिर से इतिहास रच सकें.'

28 मार्च से शुरु होगी ट्रॉफी की जंग 

गौरतलब है कि इस साल आईपीएल के 19वें संस्करण का आरंभ 28 मार्च से होने वाला है. लीग का पहला मुकाबला गत वर्ष की विजेता टीम आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है. ये मैच आरसीबी के घर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. बता दें पिछले साल आरसीबी ने पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर अपना पहला खिताब हांसिल किया था. 

RCB का पूरा स्क्वाड

बल्लेबाज: विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर).

ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान.

गेंदबाज: जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, रसिख सलाम, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी.

सम्बंधित खबर