केरल का जादू चला फिर! श्रीसंत से संजू सैमसन तक- हर बार 'मल्लू' प्लेयर के साथ विश्व चैंपियन बना भारत

टी20 विश्व कप जीतने के बाद अब एक मीम तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कहा जा रहा है कि भारतीय टीम कभी भी मल्लु प्लेयर्स के साथ विश्व कप कभी नहीं हारा.

Date Updated Last Updated : 17 March 2026, 09:53 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: भारतीय टीम के टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट को तीसरी बार अपने नाम किया. इसके साथ ही भारत ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है. हालांकि इसी बीच  सोशल मीडिया पर एक मीम तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

इस मीम में दावा किया गया कि जब भी केरल  या साउथ का कोई खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा होता है, तब-तब टीम इंडिया ने विश्व कप का खिताब जीता है. इस मजेदार लेकिन चर्चित दावे के पीछे संजू सैमसन के शानदार प्रदर्शन को मुख्य वजह बताया गया, जिन्होंने भारत को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है.

मीम में किया श्रीसंत से लेकर संजू सैमसन तक का जिक्र

इस मीम में सैमसन के साथ एस. श्रीसंत का भी जिक्र किया गया है,  जोकि 2007 और 2011 के विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे. वहीं 2026 और 2024 टी20 विश्व कप में संजू सैमसन विनिंग टीम का हिस्सा रहे. 

इतना ही नहीं संजू ने तो इस विश्व कप वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक लगाकर टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया और खुद को मैच विनर के रूप में साबित किया. इसके अलावा भारत के पहले विश्व कप यानी कि 1983 वनडे विश्व कप में भी साउथ के प्लेयर क्रिस श्रीकांत विजेता टीम का हिस्सा थे.

वरुण चक्रवर्ती ने मीम को बताया ‘सही’

अब इस मीम पर भारत के स्टार मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंन वायरल मीम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सही ठहराया है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि टीम में 'मल्लू' खिलाड़ी का होना जीत के लिए शुभ साबित होता है. उनके अनुसार, सैमसन को प्लेइंग इलेवन में वापस लाना टीम के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला साबित हुआ.

मोहम्मद सिराज ने भी की तारीफ

इसी कड़ी में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी सैमसन की जमकर सराहना की. उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार के बाद टीम दबाव में थी, लेकिन सैमसन ने अचानक मौके का फायदा उठाकर नॉकआउट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया. सिराज ने इसे 'भगवान की लिखी कहानी' जैसा बताया.

सम्बंधित खबर

Recent News