T20 World Cup: 'क्वालिटी प्लेयर हैं संजू' हार के बाद भी कैरेबियाई कप्तान ने बांधे तारीफों के पुल, वेस्ट की झोली से छीनी जीत

रविवार की शाम वेस्टइंडीज के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा है. इस दिन भारत के धुरंधरों ने इंडीज टीम को हराकर टूर्नामेंट से हार का रास्ता दिखा दिया है. लेकिन उसके बावजूद कप्तान शाई होप ने स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की तारीफों के पुल बांधे.

Date Updated Last Updated : 02 March 2026, 02:49 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: BCCI

नई दिल्ली: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए करो या मरो के मुकाबले में भारत ने बाजी मारते हुए मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया. रविवार की शाम टीम 196 रन बनाकर सेमीफाइनल की टिकट कटा ली है.

एक ओर जहां भारत ने मैच जीतकर खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाया है तो वहीं दूसरी ओर वेस्टइंडीज मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. हारने के बाद भी वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के तारिफों के पुल बांधे. 

होप ने बांधे सैमसन की तारीफों के पुल

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने कहा कि सैमसन एक अनुभवी और क्वालिटि खिलाड़ी हैं. उनके मुताबिक, ईडन गार्डन्स की पिच पर रात में रन बनाना आसान हो सकता है, लेकिन जिस तरह सैमसन ने पारी को नियंत्रित किया, वह काबिल-ए-तारीफ है.

होप ने माना कि कभी-कभी बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं और यह खेल का हिस्सा है. केवल कप्तान ही नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के अन्य खिलाड़ियों ने भी संजू सैमसन की बल्लेबाजी की सराहना की.

 सैमसन ने संभाली पारी

वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 196 का लक्ष्य दिया. जिसका पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारत ने पारी की शुरुआत करते  ही टीम ने पावरप्ले में दो विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में संजू सैमसन ने सूर्यकुमार यादव के साथ 58 रनों की साझेदारी कर पारी को थोड़ा स्थिर किया. 

इसके बाद भी एक छोर से कविकेट गिरते रहे लेकिन दूसरे छोर संजू सैमसन क्रीज पर डटे रहे और अकेले के दम पर मैच को भारत के पक्ष में किया. उन्होंने 50 गेंदों में 97* रन बनाकर न सिर्फ मैच जिताया, बल्कि दबाव में संयम और समझदारी का बेहतरीन उदाहरण भी पेश किया.

इग्लैंड के साथ होगी सेमीफाइनल में भिड़ंत 

रविवार को मैच जीतने के बाद भारत सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड के साथ भिड़ेगा. दोनो टीमों के बीच ये अहम मैच पांच मार्च को मुंबई के ऐतिहासक ग्राउंड वानखेड़े में खेला जाएगा. इस मैच में जो भी टीम जीतेगी उसे फाइनल में प्रवेश मिल जाएगा. साथ ही बता दें टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. 

सम्बंधित खबर