नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने इतिहास रच दिया है. भारत ने इस विश्व कप वो कारनामा कर दिखाया जिसे आज तक किसी भी टीम ने नहीं किया. भारत ने इस बार तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता. ऐसा करने वाली भारत पहली टीम है. सूर्यकुमार यादव के धुरंधरों ने फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया. भारत ने इस मैच में न्यूजीलैंड को एकतरफा हराया था.
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद न सिर्फ भारतीय प्रशंसकों में उत्साह देखा गया, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी टीम इंडिया की खुलकर प्रशंसा की.
बता दें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत की जीत को पूरी तरह से जायज बताया है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का संतुलन शानदार रहा. टीम केवल मैदान पर ही मजबूत नहीं दिख रही थी उनकी बेंच स्ट्रेंथ भी बेहद मजबूत थी. अफरीदी के अनुसार, भारत के पास इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि टीम किसी भी समय बेंच से खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि पूरे टूर्नामेंट में भारत ने चैंपियन जैसी क्रिकेट खेली.
Shahid Afridi said:
— Khan (@ccricket713) March 9, 2026
“India deserved to win. 🇮🇳🏆 The Indian team played like true champions throughout the entire tournament.” 👏🔥#INDvsNZ pic.twitter.com/Hszi3wMiig
अफरीदी ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की विशेष रूप से प्रशंसा की. उनका कहना था कि सैमसन को जब भी मौका मिला, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उस अनुसार प्रदर्शन किया है. उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान पारी को संभालने में अहम भूमिका निभाई. संजू का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काबिल-ए-तारिफ रहा.
इसके अलावा अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के प्रदर्शन की भी उन्होंने सराहना की और कहा कि इन खिलाड़ियों ने टीम को मजबूत शुरुआत देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
अफरीदी ने भारत के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को भारतीय गेंदबाजी की सबसे मजबूत कड़ी बताया. उनके अनुसार बुमराह नई और पुरानी दोनों गेंद से प्रभावी रहते हैं और उनकी यॉर्कर और धीमी गेंद बल्लेबाजों के लिए हमेशा चुनौती बनती है.