T20 World Cup, SA vs NZ live streaming: होली पर क्रिकेट का धमाका! जानिए फ्री में कहां देखे साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

बुधवार यानी आज टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइन मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ईडन गार्डन में खेला जाएगा. इसी मैदान पर भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की है.

Date Updated Last Updated : 04 March 2026, 10:15 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @JaishalArya X account

कोलकाता: टी20 विश्व कप 2026 अब अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है. बुधवार यानी आज टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइन मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ईडन गार्डन में खेला जाएगा. इसी मैदान पर भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की है. अब इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. फैंस के लिए आज दिन काफी अहम होने वाला है क्योंकि आज भी टीम मैच में बाजी मारगे उसे फाइनल की टिकट मिल जाएगी. 

इस कारण दोनों कप्तान ईडन गार्डन्स के मैदान में बहुत ही सावधानी के साथ उतरेंगे. अपनी-अपनी रणनीति के साथ टीमों की तैयारी पुख्ता हो चुकी है. तो ऐसे में सवाल यह है कि फैंस होली के बीच इस मैच को कहां देख सकते हैं. जानिए प्रसंशक कब और कहां पर ये मैच देख सकते हैं-

अफ्रीका-न्यूजीलैंड हेड टू हेड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में भिड़ रहे हैं. इससे पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है. दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 विश्व कप में पांच मुकाबले खेले गए हैं. जिनमें सभी मैचों में साउथ अफ्रीका ने ही बाजी मारी है. अफ्रीकी टीम ने एक भी मैच में कीवियों को जीतने का मौका नहीं दिया. तो ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अफ्रीका अपनी बादशाहद बरकरार रखती है या फिर न्यूजीलैंड कोई नई कहानी लिखेगी.  हालांकि आंकड़ो के आधार पर साउथ अफ्रीका मजबूत मानी जा रही है.

SA vs NZ मैच सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

SA vs NZ के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा.

SA vs NZ मैच कितने बजे से शुरु होगा मैच?

SA vs NZ टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 PM बजे होगा.

SA vs NZ मैच टॉस कितने बजे होगा?

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 6.30 PM बजे होगा.

SA vs NZ मैच कौन से टीवी चैनल पर लाइव आएगा?

SA vs NZ मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आएगा. 

SA vs NZ मैच कहां देख पाएंगे फ्री

SA vs NZ मैच का फ्री प्रसारण दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर किया जाएगा.

SA vs NZ मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी.

सम्बंधित खबर