'कोई टीम ICC से बड़ी नहीं..' जय शाह ने PAK-BAN को दिया करारा जवाब, सुरक्षा विवाद के बाद रिकॉर्ड ब्रेकिंग सफलता

टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के बायकॉट वाले राग पर अब जाकर आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक समारोह में दोनों देशों को करारा जवाब दिया.

Date Updated Last Updated : 15 March 2026, 11:20 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @Vipintiwari952 X account

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में कई ऐसी  घटनाएं देखने को मिलीं, जिन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही माहौल गर्म कर दिया था. सबसे बड़ा विवाद तब सामने आया जब बांग्लादेश टीम ने कथित सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था.

इसके बाद टूर्नामेंट के भविष्य को लेकर कई सवाल उठने लगे थे. अब इस पूरे घटनाक्रम पर आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

बांग्लादेश के बायकॉट पर जय शाह का बयान

मुंबई में आयोजित भारतीय व्यापार नेतृत्व पुरस्कार कार्यक्रम में बोलते हुए शाह ने कहा कि कुछ टीमों की भागीदारी को लेकर पैदा हुई दुविधा के कारण पूरे टूर्नामेंट का भविष्य खतरे में पड़ गया था. उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन साफ कहा कि, 'कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती.'

शाह ने पुरस्कार समारोह के दौरान बांग्लादेश या पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि, 'यह ICC विश्व कप बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि कुछ टीमें भाग लेंगी या नहीं और विश्व कप कैसे आगे बढ़ेगा. आईसीसी अध्यक्ष के तौर पर मैं कह सकता हूं कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती और कोई एक टीम संगठन नहीं बनाती. संगठन सभी टीमों का संयोजन होता है.'

बांग्लादेश के हटने से बढ़ा था संकट

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा को लेकर चिंताओं के कारण बांग्लादेश ने टूर्नामेंट में खेलने से मना कर दिया था. इसके बाद उनकी जगह स्कॉटलैंड टीम को शामिल किया गया. इस फैसले ने टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया.

पाकिस्तान ने भी जताई थी नाराजगी

बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान टीम ने भी भारत के खिलाफ अपने ग्रुप मैच का बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी. हालांकि बाद में पाकिस्तान ने अपना रुख बदल लिया और मुकाबला खेलने का फैसला किया.

दर्शकों की संख्या ने बनाए रिकॉर्ड

शाह ने आगे टूर्नामेंट की सफलता का जिक्र करते हुए बताया कि ICC Men's T20 World Cup ने दर्शकों के मामले में नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि एक समय पर करीब 7.2 मिलियन लोग एक साथ मैच देख रहे थे, जो अब तक का अभूतपूर्व आंकड़ा है.

सम्बंधित खबर

Recent News