IND vs NZ Final: महाकालेश्वर मंदिर से लेकर अयोध्या-वाराणसी तक हवन-प्रार्थना, क्या भारत आज ट्रॉफी जीतकर रचेगा इतिहास?

देश के अलग-अलग जगह से टीम इंडिया की जीत के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं. ताकि भारतीय टीम टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक बिना किसी रूकवाट के जीत सके. 

Date Updated Last Updated : 08 March 2026, 11:59 AM IST
फॉलो करें:
Courtesy: ANI

रविवार यानी आठ मार्च को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक और फाइनल का साक्षी बनने जा रहा है. क्रिकेट प्रेमियों में इस फाइनल को लेकर काफी उत्साह है. देश-विदेश के प्रशंसकों की नजरें इस बड़े मुकाबले पर टिकी हुई हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच से पहले भारत में लगातार टीम के लिए शुभकामनाएं की जा रही हैं. 

इसी दौरान देश के अलग-अलग जगह से टीम की जीत के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं. ताकि भारतीय टीम टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक बिना किसी रूकवाट के जीत सके. 

देश भर में भारत की जीत के लिए हो रहे अनुष्ठान 

आज आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में भारत और न्यूजीलैंड ट्रॉफी की लड़ाई के लिए आमने-सामने होंगी. लेकिन उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए प्रशंसकों से लेकर संतों तक, सभी विशेष प्रार्थनाएं कर रहे हैं. बता दें मैच से पहले महाकालेश्वर मंदिर में भी प्रार्थनाएं की गईं.
 
भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर और राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए साधुओं ने भारतीय टीम की सफलता के लिए मंत्रोच्चार और हवन किया. वहीं इसके अलावा कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भी ऐसे ही दृश्य देखने को मिले, जहां भारतीय टीम के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं.

इतिहास रचने से एक कदम दूर भारत 

टीम इंडिया इस विश्व कप इतिहस रचने से महज एक कदम ही दूर है. अगर भारत इस आईसीसी ट्रॉफी को जीतने में सफल हो जाती है तो टीम टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम और लगातार 2 टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगा. इसके साथ ही टीम तीन बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम करने वाली पहली टीम होगी. ऐसे में भारतीय टीम इस मुकाबले के किसी भी कीमत पर अपने नाम करने का प्रयास करेगी. 

सम्बंधित खबर