नई दिल्ली: फैंस को जिस घड़ी का इंतजार था वह घड़ी आ चुकी है. भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत को फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ना है. अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस अहम मुकाबला का साक्षी बनने वाला है. मैच शाम 7:00 PM बजे शुरु होगा. इस फाइनल मैच के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं.
भारतीय प्रसंशकों ने पहले ही टीम की जीत की कामना शुरु कर दी है. लेकिन उससे पहले टीम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच और मौसम की चिंता सता रही है. इससे पहले भी भारत नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक फाइनल मुकाबला खेल चुका है, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था जिस कारण फैंस यहां की पिच को लेकर थोड़े चिंतित हैं.
मौसम विभाग के अनुसार 8 मार्च, रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच में अहमदाबाद का मौसम साफ रहेगा. इस कल अहमदाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है. कल दिन में शहर का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि रात में यह 30 डिग्री के आसपास रहेगा. हालांकि, ओस अहम फैक्टर साबित हो सकती है, क्योंकि अहमदाबाद में रात में ओस पड़ने की संभावना रहती है.
अब अगर बात करें अहमदाबाद की पिच के बारे में तो वहां पिच हमेशा चर्चा का विषय रहती हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन प्रकार की पिचें हैं लाल मिट्टी, काली मिट्टी और इन दोनों का मिश्रण, जोकि बिलकुल अलग असर करती हैं. अब सवाल यह है कि तीनों अलग-अलग किसी प्रकार काम करती हैं और भारत किस पिच पर खेल सकता है.
काली मिट्टी की पिच: काली मिट्टी की पिचें धीमी होती हैं और थोड़ी ग्रिप भी देती हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए सीधी लाइन में खेलना मुश्किल हो जाता है.
लाल मिट्टी की पिच: लाल मिट्टी की पिचें आमतौर पर बेहतर उछाल और गति प्रदान करती हैं, जिससे अक्सर अधिक स्कोर बनते हैं.
मिश्रण पिच: ये पिच दोनो के मिश्रण से बनी पिच होती है. इस तरह की हाइब्रिड पिचें आमतौर पर दोनों खूबियों का बेहतरीन संयोजन होती हैं, जिसमें स्ट्रोक खेलने के लिए पर्याप्त उछाल और गति, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ गेंदबाजों के लिए कुछ ग्रिप भी होती है.
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच से चंद घंटों पहले रिपोर्ट आ रही है कि मिश्रण पिच पर ये मुकाबला खेला जा सकता है. ताकि टीम को दोनो पिचों के गुणों से युक्त हो. दोनों पिचों के गुण होने के कारण यहां की पिच पर अच्छा बाउंस भी मिलेगा और सीम भी देखने को मिल सकता है. साथ ही फैंस को इस पिच पर हाई स्कोरिंग मैच का भी लुत्फ उठा सकते हैं.
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, टिम सीफर्ट, ग्लेन फिलिप्स, इश सोढ़ी