IND vs ENG, T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 को अपना दूसरा फाइनलिस्ट मिल जाएगा. आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत को इंग्लैंड का सामना करना है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करते हुए दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई है.
वहीं, इंग्लैंड ने सुपर 8 के सभी मैच जीते हैं और फिलहाल शानदार फॉर्म में है. अब सेमीफाइनल के इस मैच के लिए भारत के प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है. सूर्या इस मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे. ताकि वह किसी भी कीमत पर सेमीफाइनल में फतह हांसिल कर फाइनल में प्रवेश कर सके.
भारत के सामने एक कठिन फैसला है, जिसमें उन्हें भारत के सलामी जोड़ी के बारे में विचार करने की आवश्यकता है. क्योंकि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस पूरे टूर्नामेंट कुछ खास नहीं कर पाए हैं उन्होंने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 13.13 की औसत और स्ट्राइक रेट 131.15 से महज 80 रन बनाए हैं. इस कारण अब उम्मीद जताई जा रही है कि अभिषेक शर्मा आज होने वाले इस अहम मुकाबले से ड्रॉप किए जा सकते हैं. कोच और कप्तान यह अहम फैसला ले सकते हैं. मैनेजमेंट अभिषेक की रिंकू सिंह की प्लेइंग में वापसी करवा सकते हैं.
अगर अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ मैच से ड्रॉप होते हैं तो संजू सैमसन के साथ ईशान किशन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. अभिषेक के बाहर होते ही ईशान अपनी जगह पर खेलते दिखाई दे सकते हैं.
बता दें संजू सैमसन पिछले मैच के हीरो रहे थे उनकी 97 रनों की नाबाद पारी की बदौलत टीम सेमीफाइनल में पहुंचा है. इसके अलावा ईशान भी पूरे टूर्नामेंट प्रभावी रहे हैं. तीसरे नंबर पर कप्तान तिलक वर्मा और वहीं चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.
बल्लेबाजी क्रम के बाद अब बात करें ऑलराउंडर और गेंदबाजी की तो शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल प्लेइंग में रहेंगे ही. वहीं गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी. बुमराह के अलावा अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवती भी प्लेइंग का हिस्सा होंगे.
संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.