रोहित-विराट की होगी मैदान पर वापसी! BCCI ने जारी किया IND vs AFG शेड्यूल

सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारत और अफगानिस्तान के शेड्यूल की घोषणा कर दी है. जिसमें उम्मीदतन पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और रनमशीन विराट कोहली खेलते दिखाई दे सकते हैं.

Date Updated Last Updated : 02 March 2026, 05:11 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: आईसीसी टूर्नामेंट टी20 विश्व कप के दौरान क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है. सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत और अफगानिस्तान के शेड्यूल की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है क्योंकि इस सीरीज के साथ ही फैंस के चहेते रो-को एक बार फिर से मैदान पर नजर आ सकते हैं.

टेस्ट और टी20 प्रारूप से संयास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली अब इस सीरीज में खेलते दिखाई दे सकते हैं. बता दें इस दौरान टेस्ट और वनडे दोनो प्रारूप में मैच खेले जाएंगे और रोहित विराट वनडे प्रारूप में टीम का हिस्सा हो सकते हैं. अफगानिस्तान 6 जून से भारत के दौरे पर रहेगी. 

जून में भारत का दौरान करेगी अफगानिस्तान 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम इस साल जून में भारत का दौरा करेगी. इस दौरान दोनो टीमों के बीच एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. जिसकी शुरुआत 6 जून से हो जाएगी. दोनो टीमों के बीच  पहले एक टेस्ट मैच 6-10 जून के बीच खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जोकि 14 जून से शुरु होगी. 

अफगानिस्तान बनाम भारत सीरीज का शेड्यूल

तारीख

समय

मैच

फॉर्मेट

वेन्यू

6 जून

सुबह 9:30 बजे

भारत बनाम अफगानिस्तान

टेस्ट

नया चंडीगढ़

14 जून

दोपहर 1:30 बजे

भारत बनाम अफगानिस्तान

वनडे

धर्मशाला

17 जून

दोपहर 1:30 बजे

भारत बनाम अफगानिस्तान

वनडे

लखनऊ

20 जून

दोपहर 1:30 बजे

भारत बनाम अफगानिस्तान

वनडे

चेन्नई

रो-को की होगी मैदान पर वापसी 

इस सीरीज के ऐलान के साथ ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है क्योंकि उम्मीदतन उनके चहेते खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर खेलते नजर आ सकेत हैं. बता दें दोनो दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया है और अब वह केवल वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं. इस कारण वह इस सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे. 
 

सम्बंधित खबर