T20 World cup: सुपर 8 से पहले बढ़ी सूर्या की टेंशन, हार्दिक की गेंद से चोट का शिकार हुआ ये स्टार खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अहमदाबाद में अपने अगले मैच की तैयारियों में जुटी हुई है. कल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का अहम मुकाबला खेला जाना है.

Date Updated Last Updated : 21 February 2026, 04:05 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अहमदाबाद में अपने अगले मैच की तैयारियों में जुटी हुई है. कल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का अहम मुकाबला खेला जाना है. दोनो टीमें इस मुकाबले के लिए अपनी तैयारियां पुख्ता करने में जुटी हुई हैं. इस मुकाबले का विजेता सेमीफाइनल में जगह बनाने की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाएगा.

बता दें भारत ने साल 2024 विश्व कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब अफ्रीकी टीम उस हार का बदला लेने की पूरी कोशिश करेगा. लेकिन मैच से पहले ही भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. मैच से पहले ही भारत का एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है. 

कल भारत साउथ अफ्रीका होंगी आमने-सामने

आज से टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 चरण का आगाज हो गया है. जिसका पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है. इसके बाद कल भारत और साउथ अफ्रीका भिड़ेंगी. कल अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सात बजे यह मैच खेला जाना है.  

मैच से पहले चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

टी20 विश्व कप 2026 में पहले ही टीम इंडिया इंजरी की समस्या से जूझ रही है. अब सुपर 8 मैच से ठीक पहले भारत का एक और खिलाड़ी इंजर्ड हो गया है. दरअसल भारत तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं.

बता दें प्रैक्टिस सेशन के दौरान हार्दिक पांड्या की एक गेंद सिराज के बाएं घुटने पर जोर से लगी. शुक्रवार शाम को हुई इस घटना के बाद मोहम्मद सिराज दर्द से कराह नजर आए. चोट के बाद वह लंगड़ाते हुए बाहर निकल गए. हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वह अगले मैच के लिए उपलब्ध हैं या नहीं. 

एंट्री मैच में मचाया था धमाल 

ज्ञात हो महोम्मद सिराज पहले टी20 विश्व कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. उन्हें बाद में हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया था. उसके बाद सिराज को इस टूर्नामेंट में अमेरिका के खिलाफ भारत का पहला ग्रुप स्टेज मैच खेलने का मौका मिला. अपने एंट्री मैच में ही सिराज ने विपक्षी बल्लेबाजों को धूल चटाते हुए तीन विकेट चटकाए.  

सम्बंधित खबर