नई दिल्ली: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 अब अपने विजेता से महज कुछ कदम ही दूर है. आज टूर्नामेंट को अपना आखिरी सेमीफाइनलिस्ट भी मिल जाएगा. भारत को घरेलू मैदान का भरपूर समर्थन मिलेगा. हालांकि टी20 क्लैश में वेस्टइंडीज ने लगभग हमेशा ही जख्म दिए हैं. इस मैच में भारत उन सभी मात का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
दोनो टीम के प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है क्योंकि इस मैच पर ही निर्भर करेगा कि कौन सी टीम टूर्नामेंट में आगे का सफर तय करेगी और कौन सी टीम का सफर यहीं खत्म होगा. तो आईए जानते हैं इस मैच के लिए कैसी होगी कोलकाता की पिच और मैसम-
आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्वाटर फाइनल का मुकाबला शाम को सात बजे खेला जाएगा. वहीं 6:30 बजे टॉस होगा.
ईडन गार्डन के पिच क्यूरेटर का कहना है कि वहां की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी. सपाट पिच होने के कारण यहां पर फैंस को हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. टूर्नामेंट में पहले भी टीमें इस पिच पर 200 से ज्यादा रन बना चुकी हैं, इसलिए बल्लेबाज शुरुआत से ही खुलकर शॉट खेल सकेंगे. यहां शुरुआती मैच में तेज गेंदबाज को थोड़ी मदद मिलेगी वहीं जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा स्पिनर्स को सहायता मिलेगी.
अब अगर भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच से पहले रविवार को कोलकाता में मौसम की बात करें तो उम्मीद जताई जा रही है कि इस दिन मौसम साफ और धूप निकलने की संभावना है. साथ ही मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार आज कोलकाता का तापमान 26°C से 31°C के बीच रहने की उम्मीद है.
भारत बनाम वेस्ट इंडीज हेड टू हेड
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जब भारत और वेस्टइंडीज का आमना-सामना होता है तो मुकाबला हमेशा टक्कर का होता है, लेकिन आंकड़े एक दिलचस्प कहानी बयां करते हैं.
खेले गए कुल मैच: 30
भारत की जीत: 19
वेस्ट इंडीज की जीत: 10
कोई परिणाम नहीं: 1
भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज संभावित प्लेइंग 11: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ