नई दिल्ली: इस रविवार टी20 विश्व कप का बहुचर्चित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला खेला गया, जिसमें सूर्या ब्रिगेड ने पाकिस्तान को 61 रनों से मात देकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया था. मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने सुपर 8 में पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है. भारत की जीत जितनी चर्चा में रही उससे कहीं ज्यादा पाकिस्तान की हार चर्चा में है.
हार के बाद चारों पाकिस्तान की आलोचना हो रही है. अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि पीसीबी के अध्यक्ष मोहसीन नकवी भी पाक के इस प्रदर्शन से काफी निराश हैं. एक अज्ञात सूत्र से पता चला कि उन्होंने टीम के प्रबंधक नावेद अकरम चीमा को भारत से मिली 61 रनों की हार में टीम के प्रदर्शन पर अपनी नाराजगी व्यक्त की.
भारत-पाक मैच के बाद अब कुछ विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के प्रदर्शन से पीसीबी चेयरमैन मोहसीन नकवी नाखुश हैं. सूत्र ने बताय कि, 'नकवी प्रेमदासा स्टेडियम में मैच जल्दी छोड़कर चले गए क्योंकि यह पहले ही स्पष्ट हो गया था कि पाकिस्तान को भारत से एक और हार का सामना करना पड़ेगा.'
उन्होंने कहा कि नकवी ने पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से प्रबंधक को यह भी बताया कि महत्वपूर्ण मैचों में इस तरह का प्रदर्शन समझ से परे है.
मैच हारने के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से बात की और उन्हें बताया कि आज उन्होंने अपनी पूरी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है.
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, 'देर रात टीम मैनेजमेंट ने विचार-विमर्श किया और उसका नतिजा ये निकला है कि अब टीम के सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया जाएगा. उन्हें नामीबिया के खिलाफ आगामी मैच में बेंच पर बैठना होगा. उनकी जगह प्लेइंग में सलमान मिर्जा / नसीम शाह और फखर जमान को खेलना का मौका दिया जाएगा.'
बता दें पाकिस्तान ग्रुप ए का हिस्सा है. पाकिस्तान ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 3 मुकाबले खेले हैं जिनमें पाकिस्तान को मैच में सफलता मिली है और भारत के खिलाफ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. अब टीम को अपना अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ कोलंबो में खेलना है. अगर टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है तो टीम भारत के साथ सुपर 8 में प्रेवश कर लेगी.