पांच हिंदुस्तानियों ने ही पाकिस्तान की इज्जत मिट्टी में मिला दी, तीन का जन्म तो भारत में ही हुआ

पाकिस्तान की टीम 13 रन ही बना सकी और उसे हार झेलनी पड़ी। वैसे तो अमेरिका की टीम में कई भारत और भारतीय मूल (Indian origin) के खिलाड़ी हैं। लेकिन 5 ने पाकिस्तान की हार में अहम भूमिका निभाई। चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

Date Updated Last Updated : 07 June 2024, 08:32 PM IST
फॉलो करें:

Sports News: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2024 का पहला उलटफेर अमेरिका (America) ने किया। मेजबान देश ने पाकिस्तान (Pakistan) को अपने दूसरे मुकाबले में हराया। निर्धारिक ओवर के बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर था। फिर मैच सुपर ओवर (super over) में गया। वहां अमेरिका ने 18 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 13 रन ही बना सकी और उसे हार झेलनी पड़ी। वैसे तो अमेरिका की टीम में कई भारत और भारतीय मूल (Indian origin) के खिलाड़ी हैं। लेकिन 5 ने पाकिस्तान की हार में अहम भूमिका निभाई। चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

मिलिंद कुमार

मिलिंद कुमार इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। लेकिन सुपर ओवर में उन्होंने इफ्तिखार अहमद का कमाल का कैच लिया। दिल्ली में जन्मे मिलिंद 2020 तक भारत में क्रिकेट खेल रहे थे। आईपीएल में वह दिल्ली और आरसीबी के साथ रह चुके हैं। 2018/

सौरभ नेत्रावलकर

सौरभ नेत्रावलकर का जन्म मुंबई में हुआ था। वह भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं। मुंबई के लिए रणजी में भी उन्हें मौका मिला था। मास्टर्स करने के लिए वह अमेरिका गए और फिर वहीं जॉब करने लगे। सुपर ओवर में टीम को जीत दिलाने के अलावा मैच में उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए।

नोस्तुश केंजिगे

बाएं हाथ के स्पिनर नोस्तुश केंजिगे की कहानी थोड़ी अलग है। उनका जन्म अमेरिका में हुआ था। लेकिन एक साल से भी कम की उम्र में वह भारत आ गए। भारत में ही उन्होंने क्रिकेट सीखा। फिर 2015 में 33 साल के केंजिगे अमेरिका लौटे। उन्होंने 30 रन देकर उस्मान खान, शादाब खान और आजम खान का विकेट लिया।

नितीश कुमार

नितीश कुमार का जन्म कनाडा में हुआ था। वह कनाडा के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुके हैं। नितीश के माता और पिता भारत के हैं। अमेरिका को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। नितीश ने चौका मारकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया था।

मोनांक पटेल

अमेरिका टीम के कप्तान मोनांक पटेल का जन्म गुजरात के आनंद में हुआ था। वह गुजरात के लिए अंडर-16 और अंडर-18 क्रिकेट भी खेल चुके हैं। 2010 में उन्हें ग्रीन कार्ड मिला और 2016 में अमेरिका के न्यू जर्सी में सेटल हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी लगाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सम्बंधित खबर

Recent News