नई दिल्ली: आज रणजी ट्रॉफी फाइनल का चौथा दिन है. इस फाइनल मुकाबले में जम्मू कश्मीर ने पहले ही बढ़त बना ली है. चौथे दिन के इनिंग्स ब्रेक तक जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक की पारी को 293 रनों पर ही समेट दिया. इस कारनामें मे सबसे बड़ा रोल जम्मू और कश्मीर के गेंदबाज औकिब नबी ने निभाया है. उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम को इस नतीजे पर पहुंचाया. उन्होंने 54 रन देकर पांच विकेट लिए और कर्नाटक की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
जम्मू कश्मीर के शानदार गेंदबाज औकिब नबी रणजी ट्रॉफी जम्मू कश्मीर के हीरो रहे हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी के इस संस्करण में शादनदार गेंदबाजी करते हुए टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया है.
बता दें औकिब नबी ने इस मुकाबले में किफायती गेंदबाजी करते हुए फाइफर अपने नाम किया. उन्होंने मौजूदा फाइनल मुकाबले में 2.30 की इकॉनमी से महज 54 रन देकर पंजा हासिल किया.
गौरतलब है कि औकिब केवल इस मैच में ही बल्कि लगातार तीन मैच से पांच विकेट हॉल ले रहे हैं. उन्होंने इससे पहले भी क्वाटरफाइनल और सेमीफाइनल में पांच विकेट हॉल अपने नाम किए थे. उन्होंने अब तक 3 मैच की पांच पारियों में 4 फाइफर अपने नाम किए हैं.
दरअसल नबी ने क्वाटरफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ दो पांच विकेट हॉल लिए थे, उस मैच में उनके खाते 12 विकेट आए थे. वहीं सेमीफाइनल में भी उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 9 विकेट अपने नाम किए थे. इस मैच में भी उनके नाम एक फाइफर था और अब फाइनल मुकाबले की पहली पारी में भी उन्होंने कुछ वही कारनामा दोहराया है.
ये रणजी ट्रॉफी मुकाबला जम्मू कश्मीर के लिए बेहद खास है क्योंकि, ऐसा पहली बार है जब जम्मू कश्मीर ने टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रखा और केवल कदम ही नहीं रखा बल्कि टीम ट्रॉफी उठान से महज एक दिन ही दूर है.
बता दें टीम ने पहली पारी में कर्नाटक को 584 रनों का टारगेट दिया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम महज 293 रन में ही पवेलियन लौट गई. अब जम्मू कश्मीर के जांबाज एक बार फिर से मैदान पर है. कश्मीर ने 331 रनों से पहले ही आगे चल रही है.