धोनी ने दिया मूल मंत्र! PBKS के सूर्यांश शेडगे ने खोला राज 'फिनिशर बनना आसान नहीं'

पिछले सीजन के दौरान सूर्यांश शेडगे की धोनी से फिनिशर की भूमिका को लेकर चर्चा हुई थी. उन्होंने कहा था कि इस भूमिका में अक्सर असफलता ज्यादा मिलती है, इसलिए ज्यादा सोचने के बजाय वर्तमान पर ध्यान देना जरूरी है.

Date Updated Last Updated : 22 March 2026, 02:08 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: X (@CricCrazyJohns)

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग जैसे बड़े मंच पर हर खिलाड़ी को खुद को साबित करने का मौका नहीं मिल पाता, लेकिन जो सीख उन्हें मिलती है, वही उनके करियर को दिशा देती है. पंजाब किंग्स के युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे ने भी अपने संघर्ष और अनुभवों के बीच एक खास सीख साझा की है, जो उन्हें एमएस धोनी से मिली थी. 

IPL 2026 से पहले बातचीत में शेडगे ने बताया कि पिछले सीजन के दौरान उनकी धोनी से फिनिशर की भूमिका को लेकर चर्चा हुई थी. उन्होंने कहा था कि इस भूमिका में अक्सर असफलता ज्यादा मिलती है, इसलिए ज्यादा सोचने के बजाय वर्तमान पर ध्यान देना जरूरी है.

फिनिशर की चुनौती

पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए फिनिशर के तौर पर खेलने वाले सूर्यांश शेडगे ने पिछले साल आईपीएल आईपीएल के दौरान अपनी और महेंद्र सिंह धोनी के बीच की बातचीत का खुलासा किया है.

शेडगे ने बताया धोनी ने उनसे बात करते हुए कहा था कि टी20 क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका बेहद अहम होती है, लेकिन मौके सीमित होते हैं. ऐसे में खिलाड़ी को हर गेंद पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि एक छोटी गलती भी मैच का रुख बदल सकती है.

सीमित मौके को भी लें पोजिटिव

पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. उन्होंने केवल तीन पारियां खेलीं थी जिनमें उन्होंने महज सात रन बनाए थे. इसके बावजूद उन्होंने इसे सीखने का अवसर माना और खुद को बेहतर बनाने पर जोर दिया.

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

मुंबई के इस 23 वर्षीय खिलाड़ी के हालिया प्रदर्शन की बात की जाए तो उनका   घरेलू प्रदर्शन भी साधारण रहा है. रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्हें सीमित सफलता मिली. हालांकि उसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. 

सैयद मुश्ताक में किया था शानदार प्रदर्शन

हालांकि, 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शेडगे ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाए और गेंदबाजी में भी अपना योगदान दिया. फाइनल में उनकी अहम पारी और विकेट ने मुंबई को खिताब दिलाने में मदद की थी. 

कुछ ऐसा रहा आईएल करियर 

अब अगर शेडगे के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने पिछले साल ही आईपीएल में पदार्पण किया था. पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अब तक केवल 5 मैच ही खेले हैं जिनकी तीन पारियों में महज सात रन ही बनाए थे.

सम्बंधित खबर

Recent News