टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी खिलाड़ी पर महिला स्टाफ से दुर्व्यवहार का आरोप, लगा जुर्माना

टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर एक महिला से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है. जिसके बाद अब खिलाड़ी पर एक्शन की मांग हो रहा है.

Date Updated Last Updated : 05 March 2026, 12:07 PM IST
फॉलो करें:
Courtesy: @IMManu_18 X account

नई दिल्ली: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का सफर सुपर 8 में ही खत्म हो चुका है. जिसके बाद से लगातार पाकिस्तान टीम की आलोचना हो रही है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर ने दस्तख दी है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर एक महिला से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है. जिसके बाद अब खिलाड़ी पर एक्शन की मांग हो रहा है.

पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगा दुर्व्यवहार का आरोप

हाल में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मैचों के लिए श्रीलंका के कैंडी स्थित एक होटल में ठहरने के दौरान एक अज्ञात पाकिस्तानी खिलाड़ी के खिलाफ टीम मैनेजर ने महिला स्टाफ सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई है

इस आरोप के बाद अब उन पर जुर्माना भी लगाया गया है. यह घटना मेजबान श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी सुपर 8 मैच से पहले हुई थी.

महिला की मदद को पहुंचे होटल स्टाफ

कुछ मीडिया सुत्रों ने बताया कि, 'श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के सुपर 8 के आखिरी मैच से ठीक पहले, विश्व कप टीम के एक खिलाड़ी ने होटल की एक महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया.' इस घटना से डरकर महिला ने चिल्लाकर मदद मांगना शुरु किया. जिसके बाद होटल स्टाफ उसकी मदद के लिए पहुंचा और मामले की जानकारी पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवेद चीमा को दी गई. 

खिलाड़ी पर लगा जुर्माना 

सूत्र ने बताया कि, 'गोल्डन क्राउन होटल के शीर्ष प्रबंधन ने मामले को सख्ती से निपटाने की मांग की थी, लेकिन चीमा ने खिलाड़ी की ओर से माफी मांग ली और दुर्व्यवहार के लिए खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया गया.'

आरोपी खिलाड़ी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की अनुशासनात्मक समिति के सामने पेश होने की भी संभावना है और उसे आगे और भी दंडित किया जा सकता है.

निराशाजनक रहा पाकिस्तान का अभियान 

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का अभियान काफी निराशाजन रहा. पाकिस्तान क्रिकेट टीम सुपर 8 चरण से ही  बाहर होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. टीम में केवल साहिबजादा फरहान के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खासा किफायती नहीं रहा. टीम के इस प्रदर्शन से पीसीबी काफी नाराज भी है. जिस कारण उन्होंने खिलाड़ियों पर खराब प्रदर्शन के लिए जुर्माना भी लगाया है. 

सम्बंधित खबर